IPL 2023: आईपीएल के 36वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें केकेआर ने 21 रनों से शानदार जीत दर्ज की। भले ही आरसीबी ये मैच हार गई हो, लेकिन इस टीम के कप्तान विराट कोहली ने 54 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के दम पर विराट ने आईपीएल के इतिहास में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है।
विराट कोहली ने हासिल की ये उपलब्धि
विराट कोहली आईपीएल के पिछले 14 सीजन से लगातार 300 रन बना रहे हैं। उनके अलावा आईपीएल के इतिहास में ये कारनामा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं कर पाया है। इस लिस्ट में शिखर धवन और सुरेश रैना ने लगातार 12 बार 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। सिर्फ विराट ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 14 बार इस कारनामे को अंजाम दे चुके हैं।
इस सीजन 5 फिफ्टी लगा चुके हैं विराट कोहली
दरअसल, विराट कोहली का बल्ला आईपीएल 2023 में अच्छा खासा चल रहा है। सीजन के अपने पहले ही मैच में इस स्टार खिलाड़ी ने नाबाद 82 रनों का पारी खेली थी। उसके बाद कोहली ने लखनऊ के खिलाफ 61 रनों की पारी खेली, जिसके बाद उन्होंने आपनी तीसरी और चौथी फिफ्टी दिल्ली और पंजाब के खिलाफ पूरी की थी। अब केकेआर के खिलाफ विराट ने इस सीजन की पांचवी फिफ्टी जड़ी है। इस फिफ्टी के दम पर उन्होंने 16वें सीजन में 300 रन बना लिए हैं।
मैच का पूरा हाल
आईपीएल 2023 के 36वें मैच की बात करें तो बैंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबला खेला गया है, जिसमें केकेआर ने 21 रनों से जीत दर्ज की। केकेआर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन बनाए थे, जवाब में आरसीबी की टीम 8 विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
25 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines