हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: Virat Kohli बने वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवे खिलाड़ी, महेला जयवर्धने को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
IND vs SL Virat Kohli Most runs in ODI

IND vs SL 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने बल्लेबाजी का फैसला किया। मैच में कप्तान रोहित शर्मा के विकेट गिरने के बाद विराट कोहली ने पारी को संभाला और अर्धशतकीय पारी खेली। कोहली ने अभी तक इस पारी में 63वां रन बनाते ही वे वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवे खिलाड़ी बन गए हैं।

Virat Kohli बने वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवे खिलाड़ी

दरअसल वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में इस मैच से पहले विराट कोहली 12588 रनों के साथ छठे नंबर पर थे वहीं महेला जयवर्धने 12650 रनों के साथ पांचवे नंबर पर थे। इस मैच में 63 रन बनाते ही विराट ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवे खिलाड़ी बन गए हैं।

और पढ़िए – श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का गुरूर, ऐसा करने वाली बन गई पहली टीम

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर टॉप पर मौजूद

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर का नाम टॉप पर है। सचिन ने अपने वनडे करियर में 463 मैचों की 452 ईनिंग्स में 18426 रन बनाए थे। इसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक दर्ज हैं।

सचिन के रिकॉर्ड को अब तक कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। दूसरे स्थान पर श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा हैं। जिन्होंने 404 मैचों की 380 ईनिंग में 14234 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग के नाम 375 मैचों में 13704 रन दर्ज हैं। इसके बाद श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या का नाम है। चौथे स्थान पर काबिज जयसूर्या ने 445 मैचों में 13430 रन बनाए थे।

विज्ञापन

और पढ़िए – ‘मैं कहां हूं ?’ Virat Kohli की सेंचुरी के बाद टीवी पर दिखी लिस्ट में अपना नाम गायब देख हैरान रह गए कुमार संगकारा,…

Most Runs in ODI: ये है सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

1. सचिन तेंदुलकर – 18426 रन

विज्ञापन

2. कुमार संगाकारा- 14234 रन

3.रिकी पोंटिंग- 13704 रन

विज्ञापन

4.सनत जयसूर्या- 13430 रन

5.विराट कोहली- 12651 रन

विज्ञापन

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): अविष्का फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), एशेन बंडारा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (सी), वानिंदु हसरंगा, जेफरी वांडरसे, चामिका करुणारत्ने, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola