Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की शादी की आज 5वीं सालगिरह है। इस मौके पर विराट ने अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत फोटो ट्वीट पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी लेडी लव पर खूब प्यार लुटाया है। कोहली ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘अनंत काल की इस यात्रा पर 5 साल। मैं तुम्हें पाकर धन्य हूं, मैं आपको पूरे दिल से प्यार करता हूं।’
11 दिसंबर 2017 को एक दूसरे से इटली में शादी की थी
आपको बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अनुष्का ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को एक दूसरे से इटली में जाकर शादी रचाई थी। जिसके बाद विराट और अनुष्का के यहां एक बेटी ने जन्म लिया, उसका वमिका नाम है।
विराट कोहली ने पूरा किया 72वां शतक
विराट कोहली ने अपनी शादी की पांचवी सालगिरह से ठीक 1 दिन पहले बांग्लादेश के खिलाफ 113 रनों की शतकीय पारी खेली। इस शतक के साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 72 शतक पूरे कर लिए हैं। विराट ने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक के मामले में रिकी पोंटिंग को पछाड़ दिया है। वह अब सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में 72 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं। सचिन ने सबसे ज्यादा 100 शतक लगाए थे।
और पढ़िए – IND W vs AUS W: पंजे मोड़े- धूल हटाई, सुपर ओवर में रिचा घोष ने ठोक डाला करारा छक्का, देखें वीडियो
कितनी है विराट कोहली की संपत्ति?
आपको बता दें कि विरुष्का के नाम से मशहूर विराट-अनुष्का की जोड़ी कमाई के मामले में काफी आगे है। जीक्यू इंडिया मैगजीन की मानें तो विराट कोहली की कुल संपत्ति करीब 900 करोड़ रुपये है। वहीं अनुष्का शर्मा की संपत्ति करीब 350 करोड़ रुपये आंकी जाती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines