हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BCCI ने दिया विराट कोहली- रोहित शर्मा को बड़ा झटका, बोर्ड भूल गया ROKO की बड़ी उपलब्धियां!

BCCI Central Contract: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की तरफ से नए सालाना क्रिकेट बोर्ड का ऐलान कर दिया है. इस बार के कॉन्ट्रैक्ट में रोहित शर्मा और विराट कोहली को बड़ा झटका लगा है. दोनों ही खिलाड़ियों का बड़ा डिमोशन हो गया है. ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या बीसीसीआई इन दोनों की उपलब्धियों को भूल गई है क्या?

विज्ञापन

BCCI Central Contract: बीसीसीआई ने नए सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इस बार ए+ ग्रेड को खत्म कर दिया गया है. इस बार ग्रेड ए से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत हो रही है. ग्रेड ए में केवल 3 खिलाड़ियों को जगह मिली है. इस बार के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को बड़ा झटका लगा है. बीसीसीआई की तरफ से इस बार दोनों को डिमोशन मिला है. पहले ये दोनों ही खिलाड़ी ए+ ग्रेड में थे लेकिन इस बार रोहित और विराट को ग्रेड बी में रखा गया है.

केवल वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं रोहित-कोहली

विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए केवल एक ही फॉर्मेट खेलते हैं. साल 2024 में दोनों खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कहा था तो वहीं साल 2025 में इंग्लैंड के दौरे से पहले दोनों ही खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट का ऐलान किया था. इसी के चलते विराट और रोहित का डिमोशन किया गया है. इस बार के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में A+ ग्रेड को खत्म कर दिया गया है. इससे पहले वाले कॉन्ट्रैक्ट में A+ ग्रेड में रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को जगह मिली थी. 

ए ग्रेड में केवल 3 खिलाड़ियों को मिली जगह

बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड ए में केवल तीन ही खिलाड़ियों को जगह मिल पाई है. शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ग्रेड ए में रखा गया है. इसी के साथ ग्रेड बी में 11 खिलाड़ियों को जगह मिली है. इसी ग्रेड में रोहित शर्मा और विराट कोहली को रखा गया है. 

विज्ञापन

ग्रेड बी: विराट कोहली, रोहित शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर.

ग्रेड सी: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, रुतुराज गायकवाड़.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- ‘मेरा काम आसान…’, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर फिदा हुए गौतम गंभीर, तारीफ में कही ये बड़ी बात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola