Virat Kohli and Rishabh Pant: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद दिग्गज विराट कोहली इस साल कोई और मुकाबला नहीं खेलने वाले थे. कुछ ऐसा ही हाल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का भी था, हालांकि अब ऐसा नहीं होने वाला है. दोनों ही खिलाड़ियों के फैंस के लिए अब बड़ी खुशखबरी आई है. किंग कोहली अब दिसंबर महीने में ही दोबारा मैदान पर उतरने वाले हैं. जहां पर उनके साथ ऋषभ पंत भी खेलते हुए नजर आएंगे.
विराट कोहली और ऋषभ पंत वापसी को है तैयार
दिल्ली क्रिकेट टीम अब विजय हजारे ट्रॉफी की तैयारी कर रही है. इस बीच डीडीसीए ने बड़ा ऐलान करते हुए फैंस को बता दिया है कि किंग कोहली और ऋषभ पंत विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 24 दिसंबर से हो रही है. वहीं इसका फाइनल मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाएगा. ऐसे में कोहली और पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इस टूर्नामेंट का हिस्सा रहेंगे. वहीं 11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. ऐसे में कोहली और पंत नॉकआउट मैचों के दौरान दिल्ली की टीम का हिस्सा नहीं रहने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले हैं ये 5 खिलाड़ी! डेल स्टेन ने की बड़ी भविष्यवाणी
बीसीसीआई की इन मुकाबलों पर होगी नजर
किंग कोहली और पंत के खेलने की वजह से इन मुकाबलों पर टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की भी नजर होगी. अगर पंत इस टूर्नामेंट में फेल होते हैं, तो वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं. वहीं विराट कोहली के फॉर्म पर भी सभी की नजरें टिकी होंगी. कोहली अपनी वनडे फॉर्मेट की फॉर्म को विजय हजारे ट्रॉफी में भी बरकरार रखने का पूरा प्रयास करेंगे. कोहली और पंत अगर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो दिल्ली की टीम नॉकआउट स्टेज में आसानी से जा सकती है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction: आकाश चोपड़ा ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया किन 5 विदेशी खिलाड़ियों पर लगेगी सबसे बड़ी बोली
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines