ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का नौवां मुकाबला 11 अक्टूबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम आतिशी प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही। मैच के दौरान मैदान में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देख क्रिकेट प्रेमी खुश हो गए। आईपीएल में हुई नोक-झोंक को भुलाते हुए विराट कोहली और नवीन उल हक को मैदान में दोस्ताना अंदाज में देखा गया। इस बीच दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे को गले से भी लगाया। मैदान में उपस्थित जिस किसी ने भी यह पल देखा वह एक पल के लिए खुशी से रोमांचित हो गया। आखिरकार दोनों खिलाड़ी अब दोस्त बन गए हैं और क्रिकेट की जीत हुई है।
गौतम गंभीर का आया रिएक्शन:
आईपीएल के दौरान कोहली और नवीन उल हक के बीच हुई नोक-झोंक का हिस्सा गौतम गंभीर भी थे। अब जब दोनों खिलाड़ी अपने गिले शिकवे भुलाकर नजदीक आ गए हैं तो वो भी काफी खुश हैं। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री के दौरान कहा, ‘लड़ाई मैदान के बीच होती है ना की मैदान के बाहर। प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी टीम और जीत हासिल करने के लिए लड़ने का हक है। यह मायने नहीं रखता कि आप किस टीम/देश या लेवल के खिलाड़ी हैं। हमने एक अच्छी चीज देखी है। कोहली और नवीन के बीच जारी विवाद खत्म हो गया है। मैं फैंस से अपील करता हूं कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी खिलाड़ी को गलत तरीके से निशाना ना बनाए। आपको समझना चाहिए वो (नवीन) पहली बार आईपीएल में शिरकत कर रहा था। वह अफगानिस्तान के लिए शिरकत करता है, जो उसके लिए बहुत बड़ी बात है।’
यह भी पढ़ें- World Cup 2023: अफगानिस्तान को हराकर Points Table में टीम इंडिया की छलांग, पाकिस्तान को पछाड़ा
कोहली-नवीन विवाद में हुई थी गंभीर की एंट्री:
41 वर्षीय पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने आगे कहा, ‘कम से कम अब हम रोहित शर्मा के बारे में बात कर सकते हैं। बता दें गौतम गंभीर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2023 के दौरान विराट कोहली और अफगान तेज गेंदबाज नवीन उल हक एक मुकाबले के दौरान आमने-सामने आ गए थे। जिसके बाद गंभीर ने नवीन का साथ दिया था। वजह, नवीन उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा थे। उनका मानना है कि उनके टीम के खिलाड़ी उनके फॅमिली जैसे हैं। गंभीर मौजूदा समय में भी लखनऊ के मेंटर हैं।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
22 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
44 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines