Virat Anushka In Vrindavan: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) भले ही श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज से बाहर चल रहे हो लेकिन फिर भी उनकी चर्चाएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोहली जहां भी जाते हैं उनके फैंस वहां पहुंच जाते हैं। सीरीज से आराम लेने के बाद विराट इन दिनों अपने परिवार को समय दे रहे हैं। उन्होंने पहले दुबई में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)और बेटी वामिका के साथ न्यू ईयर मनाया वहीं इसके बाद वे हाल ही में वृंदावन पहुंचे और अपने परिवार के साथ आश्रम के दर्शन किए।
आश्रम में बेटी के साथ नजर आए विराट-अनुष्का
बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 4 जनवरी 2022 को वृंदावन के एक आश्रम का दौरा किया था। कपल श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से मिलने पहुंचे थे। दोनों के साथ उनकी बेटी वामिका भी मौजूद थी। अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करने वाले इस कपल ने अपनी इस मथुरा-वृंदावन विजिट को भी मीडिया की नजरों से दूर रखा था हालांकि किसी फैन ने उनका आश्रम के अंदर का वीडियो बना लिया और डाल दिया।
और पढ़िए – टीम इंडिया से बाहर चल रहे खिलाड़ी ने बरपाया कहर, 10 विकेट लेकर सभी को कर दिया हैरान
अनुष्का की गोदी में दिखी वामिका
विराट-अनुष्का और वामिका के आश्रम पहुंचने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वामिका का चेहरा ब्लर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वामिका मां अनुष्का की गोदी में बैठी हुई है वहीं विराट कोहली भी उनके साथ बैठें हैं। आगे ये भी देखा जाता है कि अनुष्का आश्रम में गुरू के पैर पड़ती हैं और सर झुकाकर प्रणाम करती हैं। ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर शानदार कमेंट कर रहे हैं।
और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines