ODI World Cup 2023. भारत बनाम नीदरलैंड मुकाबले के साथ ही वर्ल्ड कप 2023 का लीग चरण समाप्त हो गया है। लीग चरण में रोहित एंड कंपनी का जलवा रहा। यहां ब्लू टीम ने अपने प्रत्येक मुकाबले में जीत हासिल की। नतीजा यह रहा कि भारतीय टीम 18 अंकों के साथ अंकतालिका में टॉप पर रही। वहीं इस साल की सबसे फिसड्डी टीम नीदरलैंड रही। नीदरलैंड ने टूर्नामेंट में कुल नौ मुकाबले खेले। इस बीच उन्हें सात मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि दो में जीत मिली। नीदरलैंड की टीम ने चार अंकों (-1.825) के साथ 10वें पायदान पर रहते हुए टूर्नामेंट का समापन किया।
लीग चरण में किस बल्लेबाज ने बनाए सर्वाधिक रन?
लीग चरण में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय होनहार खिलाड़ी विराट कोहली के नाम रहा। किंग कोहली ने नौ मैच खेलते हुए नौ पारियों में 99.00 की औसत से सर्वाधिक 594 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और पांच अर्धशतक निकले।
यह भी पढ़ें- VIDEO: रोहित के गेंद पकड़ते ही खिलखिला उठीं रितिका, शर्मा ने भी नहीं किया निराश, विकेट लेकर खुशी कर दी दोगुना
594 रन – विराट कोहली – भारत
591 रन – क्विंटन डी कॉक – दक्षिण अफ्रीका
565 रन – रचिन रवींद्र – न्यूजीलैंड
503 रन – रोहित शर्मा – भारत
499 रन – डेविड वॉर्नर – ऑस्ट्रेलिया
किस गेंदबाज ने चटकाए सर्वाधिक विकेट?
लीग चरण में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जंपा के नाम रहा। उन्होंने कंगारू टीम के लिए लीग चरण में कुल नौ मुकाबले खेले। इस बीच उन्हें नौ पारियों में सर्वाधिक 22 सफलता हाथ लगी।
22 विकेट – एडम जंपा – ऑस्ट्रेलिया
21 विकेट – दिलशान मदुशंका – श्रीलंका
18 विकेट – गेराल्ड कोएत्जी – दक्षिण अफ्रीका
18 विकेट – शाहीन अफरीदी – पाकिस्तान
17 विकेट – जसप्रीत बुमराह – भारत
किसने लगाए सर्वाधिक छक्के?
लीग चरण में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम रहा। उन्होंने लीग चरण में नौ मैच खेलते हुए कुल नौ पारियों में 24 छक्के लगाए।
24 छक्के – रोहित शर्मा – भारत
22 छक्के – ग्लेन मैक्सवेल – ऑस्ट्रेलिया
21 छक्के – क्विंटन डी कॉक – दक्षिण अफ्रीका
20 छक्के – मिचेल मार्श – ऑस्ट्रेलिया
20 छक्के – डेविड वॉर्नर – ऑस्ट्रेलिया
किसने लगाया सर्वाधिक चौके?
लीग चरण में सर्वाधिक चौके लगाने के मामले में भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सबसे आगे रहे। उन्होंने नौ पारियों में 58 बार गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया।
58 चौके – रोहित शर्मा – भारत
57 चौके – क्विंटन डी कॉक – दक्षिण अफ्रीका
55 चौके – विराट कोहली – भारत
52 चौके – रचिन रवींद्र – न्यूजीलैंड
51 चौके – डेवोन कॉनवे – न्यूजीलैंड
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
36 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines