Kangana Ranaut praised Kohli: भारत ने आईसीसी विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को धूल चटा दिया है। न्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय टीम को फाइनल की टिकट मिल गई है। इस मुकाबले में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतकों के मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस मैच में कोहली ने 50वां शतक जड़कर इतिहास रच दिया। इसको लेकर बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री कंगना रनौत ने विराट कोहली की तारीफ में बड़ी बात बोल दी है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: फाइनल मैच से पहले मौसम विभाग की चेतावनी, क्या बारिश डालेगी खलल?
कोहली महान व्यक्ति हैं- कंगना
कंगना रनौत ने इंस्टा स्टोरी लगाकर विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने 50 वें शतक के लिए विराट कोहली को बधाई दी। इसके साथ ही कंगना ने कोहली के उस अंदाज की भी तारीफ की है जिस तरह उन्होंने सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर उन्हें सैल्यूट कहा। कंगना ने कहा कि जिस धरती पर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज चलते हैं, उस धरती की पूजा होनी चाहिए। कोहली इसके हकदार हैं, वह अच्छे चरित्र वाले महान व्यक्ति हैं। कंगना ने कोहली के 50वें सेंचुरी पर तारीफ में कोई कमी नहीं छोड़ी है।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान क्रिकेट में हुआ बड़ा बदलाव, अहम पद पर विराजमान हुए ‘प्रोफेसर’
‘कोहली जल्द तोड़ेंगे सचिन का महारिकॉर्ड’
बता दें कि विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 80वां इंटरनेशनल सेंचुरी जड़ा था। विराट कोहली अब सबसे अधिक इंटरनेशनल शतकों के मामले में सचिन से सिर्फ 20 शतक दूर हैं। सचिन ने कुल 100 इंटरनेशनल सेंचुरी जड़ा है। ऐसे में कोहली जल्द ही इस महारिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी इसकी भविष्यवाणी कर दी है कि विराट कोहली जल्द ही सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़ देंगे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
40 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines