Virat Kohli Ducks International Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और मॉडर्न मास्टर विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में खाता भी नहीं खोल पाए। 9 गेंद खेलने के बाद किंग कोहली डक पर आउट हो गए। उनके इंटरनेशनल करियर का यह पहला डक था, जबकि वनडे वर्ल्ड कप में वह पहली बार डक पर आउट हुए। वहीं हर तरफ चर्चा थी कि विराट 49वां शतक लगाकर सचिन की बराबरी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ पर विराट ने सचिन तेंदुलकर के 34 इंटरनेशनल डक की बराबरी कर ली।
वर्ल्ड कप में विराट का पहला डक
मौजूदा वर्ल्ड कप में विराट कोहली शानदार फॉर्म में थे। उनके बल्ले से 354 रन निकल चुके थे। पर अपनी 32वीं पारी में विराट पहली बार डक पर आउट हुए। विराट कोहली इससे पहले 2011, 2015, 2019 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा रहे थे। लेकिन वह पहली बार डक पर वनडे वर्ल्ड कप में आउट हुए। विराट के नाम इस टूर्नामेंट की 32 पारियों में 1384 रन दर्ज हैं। उन्होंने 3 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं।
यह भी पढ़ें:- ‘रोहित शर्मा शतक के लिए…,’ गौतम गंभीर के बयान से फिर मची हलचल; क्या इशारों-इशारों में विराट पर किया वार?
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल डक
- जहीर खान- 44 (232 पारी)
- ईशांत शर्मा- 40 (173 पारी)
- हरभजन सिंह- 37 (286 पारी)
- अनिल कुंबले- 35 (309 पारी)
- सचिन तेंदुलकर- 34 (782 पारी)
- विराट कोहली- 34 (569)
यह भी पढ़ें:- IND vs ENG: डक पर आउट होने के बाद गुस्साए विराट, ड्रेसिंग रूम में निकाली झल्लाहट
पहले खेलते हुए भारतीय पारी लड़खड़ाई
इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टॉस हार गए थे। पहले शुभमन गिल 9 के स्कोर पर आउट हुए। उसके बाद विराट कोहली 9 गेंदें खेलकर डक पर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए। केएल राहुल ने जरूर 39 रनों की पारी खेली और कप्तान के साथ पारी को संभाला। विराट कोहली विकेट खोने के बाद ड्रेसिंग रूम में गुस्साए और उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
54 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: बारिश के कारण रोमांचक मोड़ पर रूका खेल, टीम इंडिया के पास मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines