Siddharth Sharma
Read More
Virat Kohli Birthday: भारतीय टीम की बल्लेबाजी के स्तंभ और टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में धमाकेदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में एक साधारण परिवार में जन्में विराट कोहली का नाम आज देश और दुनिया भर में लाखों फैंस की जुबां पर रहता हैं। विराट कोहली को भारतीय टीम का चेज़ मास्टर कहा जाता हैं और उन्होंने कई ऐसी पारियां खेली है जिसकी बदौलत टीम ने जीत हासिल की हैं। विराट कोहली की इन्हीं महान पारियों में से हमने 5 ऐसी इनिंग तलाशी हैं जिसे भुला पाना किसी भी भारतीय के लिए मुश्किल हैं।
श्रीलंका के खिलाफ होबार्ट में 133 रन नाबाद (2012) – 2012 में ऑस्ट्रेलिया में CB ट्राई-सीरीज के दौरान श्रीलंका के खिलाफ खेली गई यह पारी विराट की बेस्ट पारियों में से एक है। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए इस मैच में कोहली ने 86 बॉल पर नाबाद 133 रन बनाए थे। इस पारी की मदद से भारत ने 37 ओवर में ही 321 रन बना लिए थे। कोहली ने इस मैच में जिस तरह लसिथ मलिंगा की गेंदों की पिटाई की थी, वो काफी दिनों तक चर्चा का विषय बना रहा। कोहली ने मलिंगा के एक ओवर में 24 रन बना दिए थे।
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन (2012) – ढ़ाका में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए इस दबाव वाले मैच में कोहली ने शानदार पारी खेली थी। मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 329 रन बनाए थे। भारत का पहला विकेट गौतम गंभीर के रूप में जीरो पर ही आउट हो गया था। इसके बाद बैटिंग करने उतरे विराट कोहली ने सारा दबाव हटा दिया। कोहली ने 22 चौक्के और 1 छक्के की मदद से अपने करियर का सर्वाधिक स्कोर 183 रन बनाया। इस पारी की बदौलत भारत ने 48 ओवर में ही मैच जीत लिया था।
टी-20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 82 रन (2016) – इस साल कोहली सबसे शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने 2016 के टी-20 विश्वकप मैच में मोहाली क्रिकेट ग्राउंड पर मैच विनिंग पारी खेली थी। इस मैच में कोहली ने जेम्स फॉकनर के गेंदों की जबरदस्त पिटाई की थी। मैच में कोहली ने नाबाद 82 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई थी।
टी20 विश्वकप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रनों की पारी(2022)– विराट कोहली की इस पारी को कौन भूल सकता हैं। खुद कोहली के मुताबिक ये उनके करियर की सबसे अच्छी पारी हैं। दरअसल भारत और पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले मैच में टार्गेट को चेज करने उतरी भारतीय टीम ने जल्दी विकेट गंवा दिया जिसके बाद कोहली क्रीज पर उतरे और मैच में 82 रनों की पारी खेल इस रोमांचक मैच में पाकिस्तान को धूल चटा दी। इस पारी के बाद पाकिस्तान के क्रिकेटर भी कोहली के मुरीद हो गए।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड मे 115 रन (2014) – एक बार फिर कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बैटिंग की। इस मैच में उनकी ओर से खेली गई 115 रनों की पारी बेस्ट पारियों में से एक है। टेस्ट की पहली पारी में कोहली ने 115 रन बनाए, इसकी बदौलत टीम 444 रनों का स्कोर बना पाई।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।