India vs South Africa Test 3rd Day: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में विराट कोहली के नाम एक बेहद ही खास उपलब्धि हो गई है। विराट कोहली के नाम साल 2023 में अब 2000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन हो गए है। विराट कोहली ने सांतवीं बार ये कारनामा किया है। विराट 7 बार एक साल में 2000 या इससे ज्यादा इंटरनेशनल रन बना चुके हैं।
अब ऐसा करने वाले विराट दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा 6-6 बार ये बड़ा कारनामा कर चुके थे लेकिन विराट कोहली ने कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दिया है।
साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में बनाए 408 रन
सेंचुरियन टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की। पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने 408 रन बनाए और भारत पर 163 रनों की बढ़त हासिल की। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डीन एल्गर ने पहली पारी में शानदार शतक जड़ा। डीन एल्गर ने इस पारी में 185 रन बनाए, पहली पारी में डीन एल्गर को आउट करना भारतीय गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल साबित हो रहा था।
आखिर में शार्दुल ठाकुर ने भारत को डीन एल्गर की विकेट दिलाई थी। डीन एल्गर के अलावा मार्को जानसेन ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। मार्को जानसेन ने 84 रन बनाए तो डेविड बेडिंगहम ने 54 रनों की पारी खेली। भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: टेम्बा बावुमा की हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट, क्या सीरीज से बाहर हो गए कप्तान?
भारत ने पहली पारी में बनाए थे 245 रन
पहली पारी में भारतीय टीम की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही थी और पूरी टीम 245 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। हालांकि केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को काफी इंप्रेस किया और टीम इंडिया के स्कोर को 245 तक पहुंचाया। पहली पारी में केएल राहुल ने 101 रन बनाए थे। राहुल का ये टेस्ट क्रिकेट में आठवां शतक था। केएल राहुल के अलावा विराट कोहली ने 38 और श्रेयस अय्यर ने 31 रनों की पारी खेली थी। वहीं साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने 5 विकेट हासिल किए थे।
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
18 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
3 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
11 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
12 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
12 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
13 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines