Kuldeep Yadav Dismiss Jos Buttler: 8 अप्रैल की शाम को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएळ 2026 के मैच में कुलदीप यादव ने अच्छी तरह से जम चुके जोस बटलर का कीमती विकेट लिया. इस बाएं हाथ के रिस्ट-स्पिनर ने बटलर को 27 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट किया, जिसमें पांच छक्के और तीन चौके शामिल थे. इस विकेट के साथ, उन्होंने बटलर और कप्तान शुभमन गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 60 रन की साझेदारी को तोड़ दिया.
चौथी बार बने शिकार
ये विकेट गुजरात टाइटंस की पारी के 8वें ओवर में गिरा. कुलदीप ने एक धीमी गेंद फेंकी जो नीचे रही और सीधे स्टंप्स से जा टकराई. बटलर लेग साइड की ओर शॉट खेलने की कोशिश में अपना बल्ला नीचे नहीं रख पाए. क्रिकबज के मुताबिक, ये चौथी बार था जब इस स्टार स्पिनर ने इस इंग्लिश बल्लेबाज को टी20 मैचों में आउट किया.
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
IPL 2026 में अब तक जोस बटलर
इससे पहले जोस बटलर ने आईपीएल 2026 के पहले 2 मैचों में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्रमशः 38 (33) और 26 (14) रन बनाए थे. वहीं कुलदीप यादव ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 2 विकेट लिए थे, लेकिन मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.
यह भी पढ़ें- IPL इतिहास के टॉप-5 यंग टैलेंट कौन? जिसने आते ही टूर्नामेंट में मचा दिया था धमाल
टी20 वर्ल्ड कप के बाद कमबैक
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जोस बटलर की परफॉर्मेंस उम्मीद से काफी खराब रही थी, क्योंकि उन्होंने 8 पारियों में सिर्फ 87 रन बनाए थे. अपने पिछले 11 T20I मैचों में उन्होंने सिर्फ 168 रन बनाए हैं. हालांकि ऐसा लग रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में इंग्लिश विकेटकीपर-बैटर अपनी लय में वापस आने की कोशिश कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
संजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
5 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
12 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
45 mins agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
50 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines