हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऋषभ पंत की शानदार फिफ्टी के बाद इमोशनल हुए LSG के मालिक संजीव गोयंका, 'एक्स' पर आई मीम्स की बाढ़

Viral Memes On Sanjeev Goenka: जब ऋषभ पंत ने अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली तब ऐसा लगा जैसे लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक का सपना पूरा हो गए, वो स्टैंड्स में जज्बाती हो गए, जिसको लेकर इंटरनेट में यूजर्स ने जमकर मीम्स बनाए हैं.

विज्ञापन
Sanjiv Goenka Rishabh Pant

Sanjeev Goenka Got Emotional After Rishabh Pant Match Winning Show: रविवार 5 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही एलएसजी ने पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया है और 2 मैचों में दो पॉइंट्स के साथ 7वें स्थान पर पहुंच गई है.

हैदराबाद के खराब बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिलने पर हेनरिक क्लासेन (62) और नीतीश कुमार रेड्डी (56) ने जवाबी हमले वाली अर्धशतकीय पारियां खेलकर एसआरएच को 20 ओवरों में 156/9 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. गेंदबाजी के मोर्चे पर एलएसजी के लिए मोहम्मद शमी ने 4-0-9-2 के शानदार स्पेल के साथ सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सुपर जायंट्स के लिए प्रिंस यादव और आवेश खान ने भी दो-दो विकेट चटकाए.

पंत की शानदार पारी

इसके बाद ऋषभ पंत ने 68 (50) रनों की ज़िम्मेदाराना पारी खेलकर लखनऊ टीम के लिए लक्ष्य का पीछा करने की कमान बखूबी संभाली और उन्हें आखिरी ओवर में जीत दिला दी. बल्लेबाजी में उन्हें टॉप ऑर्डर में ऐडन मार्करम का भी साथ मिला, जिन्होंने 45 (27) रनों का योगदान दिया.

विज्ञापन

संजीव गोयंका को लेकर आई मीम्स की बाढ़

लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए इस आईपीएल 2026 के मुकाबले ने अपने रोमांचक खेल से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. ऋषभ पंत को बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी के मालिक संजूव गोयंका इमोशनल हो गए. जिसे देख क्रिकेट फैंस ने एक्स पर मजेदार मीम्स बनाकर अपने जज्बात जाहिर किया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola