Vijay Kumar Vyshak on RCB Win: IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सालों के सूखे को खत्म किया और ट्रॉफी उठाई। विराट कोहली के हाथ इतने साल से खाली थे और जब उनकी जीत हुई, तो साफ तौर पर द रन मशीन बेहद भावुक हो गए थे। RCB ने पंजाब किंग्स का फाइनल में सामना किया था और उन्हें मात दी थी। RCB के पूर्व खिलाड़ी विजय कुमार वैशाख इस साल पंजाब के लिए खेले थे। अच्छे प्रदर्शन के बावजूद वो टीम को जीत नहीं दिला पाए। अब हार पर उनका रिएक्शन आया है।
हार के बावजूद विराट को देखकर खुश थे वैशाख
विजय कुमार वैशाख ने IPL 2025 के कमाल किया और उनकी टीम पंजाब किंग्स का प्रदर्शन भी जोरदार था। इसके बावजूद उनकी हार हुई। स्पोर्ट्स यारी से बात करते हुए वैशाख ने PBKS की हार और RCB की सालों बाद जीत को लेकर बात की। उन्होंने कहा, ‘मेरी भावनाएं मिली-जुली थी। हां, हमारी हार हुई और इससे मुझे दुःख हुआ लेकिन विराट भाई को रोते हुए देखा। उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। 18 साल बाद वो आखिर ट्रॉफी उठा पाए, जिसके वो पूरी तरह से हकदार थे। भगवान दयालु हैं और यह सबकुछ उनका प्लान था। ऐसा होना ही था और अब मैं अगले साल का इंतजार नहीं कर सकता। यह RCB का समय था।’
IPL 2025 में विजय कुमार ने किया प्रभावशाली प्रदर्शन
विजय कुमार वैशाख ने IPL 2025 में पंजाब किंग्स के लिए सीमित मैच खेले और इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नजर आए। उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण ओवरों फेंके और प्रभावित किया। उन्होंने 5 मैचों में 4 विकेट झटके। उन्होंने अकेले दम पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मार्च 2025 में हुए एक मैच को पलट दिया था। उन्हें 15वें ओवर में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में लाया गया और फिर उन्होंने मैच को अपनी किफायती गेंदबाजी से बदल दिया और 11 रन से PBKS की जीत हुई। अब तक IPL करियर में वैशाख ने 16 मैच खेले हैं और 17 विकेट अपने नाम किए हैं। पंजाब किंग्स जरूर उन्हें रिटेन कर सकता है।
ये भी पढ़ें:- 6,6,6,6,6,6… Shivam Mavi ने ठोका 19 गेंदों में अर्धशतक, 257 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
47 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines