Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के तीसरे क्वार्टर फाइनल में पंजाब और मध्य प्रदेश की टीमों के बीच भिड़ंत हुई. जहां पर पंजाब की टीम ने 183 रनों के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. वहीं चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विदर्भ और दिल्ली की टीमें आमने-सामने थी. ऋषभ पंत और विराट कोहली के बिना खेल रही दिल्ली की टीम 76 रनों के बड़े अंतर से हार गई. इसी के साथ टूर्नामेंट उनके चारों सेमीफाइनलिस्ट मिल गए हैं.
पंजाब की टीम को मिली बड़ी जीत
मध्य प्रदेश की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर पंजाब की टीम ने 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 345 रन बनाए. जिसमें कप्तान प्रभसिमरन सिंह ने 88 रनों की अहम पारी खेली. वहीं हरनूर सिंह, नेहाल वढेरा और अनमोलप्रीत सिंह ने भी अर्धशतक ठोका. मध्य प्रदेश के लिए त्रिपुरेश सिंह और कप्तान वेंकटेश अय्यर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम सिर्फ 162 रनों पर ही सिमट गई. रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 38 रनों की पारी खेली. वहीं. पंजाब के लिए सनवीर सिंह ने 3 विकेट अपने नाम किया. गूरनूर बराड़, क्रिस भगत और रमनदीप सिंह ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के पास विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका, 6 रन बनाते ही टूट जाएगा ये महारिकॉर्ड
दिल्ली की टीम को मिली हार
बिना स्टार खिलाड़ियों के खेल रहे दिल्ली की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. विदर्भ की टीम ने जिसका फायदा उठाकर 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए. विदर्भ के लिए यश राठौड़ ने अहम 86 रन बनाए. इसके अलावा अथर्व ताइडे ने 62 रन तो वहीं ध्रुव शोरे ने 49 रनों की पारी खेली. दिल्ली के लिए कप्तान इशांत शर्मा, नवदीप सैनी, प्रिंस यादव और नीतीश राणा ने 2-2 विकेट झटके. जवाब में दिल्ली की टीम सिर्फ 224 रनों पर ही सिमट गई. अनुज रावत ने अकेले लड़ाई करते हुए 66 रनों की पारी खेली. विदर्भ के लिए कप्तान हर्ष दुबे ने 3 विकेट तो वहीं नचिकेत भूते ने 4 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: राजकोट में बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाज लूटेंगे महफिल, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
3 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines