VHT 2025-26: रिंकू सिंह की मेहनत गई बेकार, सौराष्ट्र ने मारी सेमीफाइनल में एंट्री, मुंबई का भी टूटा सपना 

VHT 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में आज पहला और दूसरा क्वार्टर फाइनल खेला गया. जहां पर पहले क्वार्टर फाइनल में मुंबई और कर्नाटक की टीमें भिड़ीं तो वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में यूपी और सौराष्ट्र की टीमें आमने-सामने थी. जहां पर रिंकू सिंह की मेहनत बेकार चली गई, तो वहीं मुंबई की टीम का भी सपना टूट गया है. सौराष्ट्र की टीम को सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई है. 

VHT 2025-26 Quarter Final

VHT 2025-26 Quarter Final

VHT 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में आज से नॉकआउट राउंड की शुरुआत हुई है. पहले क्वार्टर फाइनल में मुंबई और कर्नाटक के बीच भिड़ंत हुई. जहां पर मजबूत नजर आ रही है मुंबई की टीम को वीजेडी मेथड के कारण 55 रनों से जीत मिली. वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूपी और सौराष्ट्र के बीच टक्कर देखने को मिली. बारिश से प्रभावित इस मैच में सौराष्ट्र की टीम ने 17 रनों से जीत दर्ज की है. इसी के साथ सौराष्ट्र और कर्नाटक की सेमीफाइनल में एंट्री हो गई है. 

विज्ञापन

देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ा मुंबई का सपना 

कर्नाटक ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मुंबई की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. शम्स मुलानी ने 86 रन बनाए तो वहीं कप्तान सिद्धेश लाड ने 38 रन बनाए. जिसके कारण ही मुंबई की टीम 50 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 254 रन ही बना सकी. बेंगलुरू के लिए विद्याधर पाटिल ने 3 विकेट हासिल किए तो वहीं विध्वाथ कवरप्पा और अभिलाष शेट्टी ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. 

विज्ञापन

मुंबई को इस मुकाबले में अपने स्टार खिलाड़ियों की कमी खली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक के लिए सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने नाबाद 81 रनों की पारी खेली. वहीं करुण नायर ने भी नाबाद 74 रन बनाए. बारिश के कारण जिसके बाद मुकाबला रुक गया. अंत में वीजेडी मेथड के कारण कर्नाटक 55 रनों से मुकाबला जीत गई. 

विज्ञापन

यूपी के शानदार सफर का हुआ अंत

रिंकू सिंह की कप्तानी में लगातार 7 मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी. जहां पर सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. यूपी की टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 310 रन बनाए. अभिषेक गोस्वामी ने 88 रन बनाए तो वहीं समीर रिजवी ने भी नाबाद 88 रन जोड़े. रिंकू सिंह ने आज सिर्फ 13 रन ही बनाए. सौराष्ट्र के लिए चेतन सकारिया ने 3 विकेट अपने नाम किया. अंकुर पनवर और प्रेरक मांकड़ ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किया. 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र के लिए कप्तान हार्विक देसाई ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली. वहीं प्रेरक मांकड़ ने भी 67 रन बनाए. चिराग जानी ने भी अहम 40 रन बनाए. 40.1 ओवर में जब सौराष्ट्र की टीम ने 3 विकेट गंवाकर 238 रन बनाए थे. उस समय बारिश ने इस मैच पर भी असर डाला. जिसके कारण ही वीजेडी मेथड के कारण सौराष्ट्र की टीम को 17 रनों से जीत मिली. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ