IPL से पहले अर्जुन तेंदुलकर का हाहाकार, 10 मैचों में चटका डाले इतने विकेट, MI की खिल गईं बांछें

vijay hazare trophy arunachal pradesh vs goa arjun tendulkar

vijay hazare trophy arunachal pradesh vs goa arjun tendulkar

नई दिल्ली: दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को स्टार किड होने के नाते कई बार आलोचना का सामना करना पड़ा। शायद यही वजह रही कि दो साल से उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम का हिस्सा रखा है, लेकिन एक भी मैच नहीं खिलाया। अर्जुन पर मुंबई को रिस्क है, लेकिन अब इस गेंदबाज ने अपनी प्रतिभा साबित कर दी है। गोवा की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी (List A) खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर ने पिछले पांच मैचों में 5 विकेट चटका डाले हैं।

विज्ञापन

SMAT में भी किया शानदार प्रदर्शन

जबकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए खूब विकेट चटकाए थे। SMAT के लास्ट पांच मैचों में उनके नाम 8 विकेट रहे। अर्जुन ने SMAT में हैदराबाद के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए थे। वहीं हाल ही विजय हजारे ट्रॉफी के तहत 61 रन देकर उन्होंने 2 विकेट चटकाए।

विज्ञापन

शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अर्जुन ने 9 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट चटकाया। इस मैच में उन्होंने दो कैच भी लिए। कुल मिलाकर पिछले 10 मैचों में अर्जुन 13 विकेट चटका चुके हैं। दोनों फॉर्मेट में अब उनके नाम 17 विकेट हो चुके हैं।

विज्ञापन

अमूल्य पेंडरेकर की घातक गेंदबाजी

मैच की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए। गोवा की ओर से अमूल्य पेंडरेकर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 41 रन देकर 5 विकेट चटकाए। लक्ष्य गर्ग 8 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट निकाले। येदांत नाइक को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोवा के बल्लेबाज स्नेहल कौथानकर ने 68 और कप्तान सुयश प्रभुदेसाई ने 62 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

मुंबई की खिल गईं बांछें

23 साल के अर्जुन अब तक लिस्ट ए के 5 और टी 20 के 9 मैच खेल चुके हैं। लिस्ट ए में उन्होंने 5 और टी 20 में 12 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने अपना लिस्ट ए डेब्यू 12 नवंबर 2022 को किया था जबकि पिछले साल जनवरी में उन्होंने टी 20 डेब्यू किया था। लिस्ट ए में उनका इकोनॉमी 5.07 और टी 20 में 6.60 है।

विज्ञापन

अर्जुन के प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस की बांछें जरूर खिल गई होंगी। एमआई ने उन्हें इस बार भी रिटेन स्क्वाड में शामिल किया है। उम्मीद है कि उन्हें इस सीजन आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ