Vijay Hazare Trophy 2025-26: साल 2025 के आखिरी दिन विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कुल 19 मुकाबले खेले जाने वाले हैं. इन मुकाबलों में भारतीय टीम के कई सुपरस्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जल्द ही न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम का ऐलान होने वाला है. ऐसे में सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करके अपना दावा मजबूत करना चाहेंगे. फिलहाल रिंकू सिंह और ध्रुव जुरेल लगातार अच्छी पारियां खेलते हुए नजर आ रहे हैं.
हिमाचल प्रदेश बनाम पंजाब
पंजाब और हिमाचल प्रदेश की टीम कल जयपुर में भिड़ने वाली है. जहां पर पंजाब के लिए अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह और प्रभसिमरन सिंह खेलते हुए नजर आ सकते हैं. हिमाचल की टीम में वैभव अरोड़ा नजर आ रहे हैं.
गोवा बनाम मुंबई
मुंबई और गोवा की टीम भी जयपुर में भी अपना मुकाबला सुबह 9 बजे से खेलने वाली है. जहां पर गोवा के लिए अर्जुन तेंदुलकर और ललित यादव नजर आने वाले हैं. वहीं सितारों से सजी मुंबई की टीम में शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान, अंगकृष रघुवंशी और तुषार देशपांडे नजर आ रहे हैं,
महाराष्ट्र बनाम उत्तराखंड
उत्तराखंड और महाराष्ट्र के बीच मुकाबला भी जयपुर में ही होना है. इस मैच में उत्तराखंड के लिए आकाश मधवाल नजर आने वाले हैं. वहीं महाराष्ट्र की टीम ने ऋतुराज गायकवाड़, पृथ्वी शॉ और रामकृष्ण घोष नजर आने वाले हैं.
आंध्र प्रदेश बनाम सौराष्ट्र
बेंगलुरु में आंध्र प्रदेश और सौराष्ट्र की टीमें आपस में भिड़ने वाली हैं. इस मैच में नीतीश कुमार रेड्डी आंध्र के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.
गुजरात बनाम रेलवे
अल्लूर में गुजरात और रेलवे की टीम बड़ा मुकाबला खेलने वाली हैं. इस मैच में आशुतोष शर्मा और कर्ण शर्मा रेलवे के लिए खेलेंगे. वहीं गुजरात के लिए उर्विल पटेल नजर आएंगे.
दिल्ली और ओडिशा
ओडिशा और दिल्ली के बीच मुकाबला भी अल्लूर में भी खेला जाना है. जहां पर ऋषभ पंत, नीतीश राणा और इशांत शर्मा नजर आने वाले हैं.
हरियाणा बनाम सर्विसेज, छत्तीसगढ़ बनाम सिक्किम, चंडीगढ़ बनाम विदर्भ
सर्विसेज और हरियाणा की टीम अल्लूर में भिड़ेगी. वहीं छत्तीसगढ़ और सिक्किम के बीच मुकाबला जयपुर में खेला जाएगा. वहीं चंडीगढ़ और विदर्भ के बीच मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा.
झारखंड बनाम तमिलनाडु
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में झारखंड और तमिलनाडु की टीमें आपस में भिड़ने वाली हैं.
केरल बनाम राजस्थान
राजस्थान बनाम केरल के बीच मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा.
कर्नाटक बनाम पुडुचेरी
सितारों से सजी कर्नाटक की टीम अहमदाबाद के मैदान पर पुडुचेरी का सामना करने वाली है.
मध्य प्रदेश बनाम त्रिपुरा
अहमदाबाद में मध्य प्रदेश बनाम त्रिपुरा के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है.
बंगाल बनाम जम्मू और कश्मीर
राजकोट में ही बंगाल की टीम का सामना जम्मू और कश्मीर के खिलाफ होने वाला है.
बड़ौदा बनाम हैदराबाद
हैदराबाद बनाम बड़ौदा के बीच ये मुकाबला भी राजकोट में ही खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: ईशान किशन या ऋषभ पंत कौन है वनडे फॉर्मेट में बेहतर? आंकड़ों पर डाले नजर
असम बनाम उत्तर प्रदेश
ये मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा. जहां पर रिंकू सिंह और ध्रुव जुरेल खेलते हुए नजर आने वाले हैं.
मणिपुर बनाम मिजोरम, बिहार बनाम नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश बनाम मेघालय
ये विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट 2025-26 के तीनों मुकाबले रांची में खेले जाने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: हेड कोच सौरव गांगुली पर बढ़ गया दबाव, टीम को मिली लगातार दूसरे मैच में करारी हार
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
4 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
38 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines