Vijay Hazare Trophy 2023 Final: विजय हजारे ट्रॉफी 2023 के फाइनल में हरियाणा और राजस्थान की भिड़ंत हो रही है। हरियाणा की टीम ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है। इसके अलावा राजस्थान की टीम भी पहली बार फाइनल में पहुंची है।
फाइनल मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। अभी तक विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में हरियाणा और राजस्थान की टीमें एक भी मैच नहीं हारी है। फाइनल मैच में हरियाणा के राहुल तेवतिया से लेकर हर्षल पटेल तक पे नजरें रहने वाली है। दूसरी तरफ राजस्थान की तरफ से दीपक हुड्डा और राहुल चाहर अपनी-अपनी चुनौती पेस करेंगे।
ये भी पढ़ें:- भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नाम दर्ज खास उपलब्धि, आज तक कोई टीम नहीं कर पाई ये कारनामा
जहां एक तरफ हरियाणा ने सेमीफाइनल में तमिलनाडु को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। तो वहीं राजस्थान सेमीफाइनल में कर्नाटक को हराकर फाइनल में पहुंचा है। दोनों टीमों अपन-अपने सभी लीग मैच जीते है। फाइनल मैच में हरियाणा की टीम को उनके स्टार स्पिन गेंदबाज गेंदबाज युजवेंद्र चहल की कमी खल सकती है। इस टूर्नामेंट में चहल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। दूसरी तरफ चहल को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम में भी चुना गया है, जिसके लिए चहल को साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होना था।
हारियाणा की तरफ से इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें
बल्लेबाजी में अंकित कुमार से लेकर राहुल तेवतिया तक पर फाइनल मैच में नजरें रहने वाली है। अंकित ने इस टूर्नामेंट में अभी तक 45 से अधिक की औसत से 365 रन बनाए है, तो वहीं राहुल तेवतिया ने 131 से ज्यादा की औसत से 328 रन बनाए है। इसके अलावा गेंदबाजी में हरियाणा के लिए युजवेंद्र तहल ने सबसे ज्यादा 18 विकेट अपने नाम किए है, चूंकि चहल इस मैच में उपलब्ध नहीं है तो उनकी जगह हर्षल पटेल पर अहम जिम्मेदारी होगी। हर्षल पटेल इस टूर्नामेंट में अभी तक 16 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
राजस्थान की तरफ से इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें
राजस्थान की तरफ से दीपक हुड्डा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में 480 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में राहुल चाहर पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। राहुल इस टूर्नामेंट में अभी तक 17 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines