Vijay Hazare Trophy 2022: टीम इंडिया के एक घातक गेंदबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी में गेंद से तबाही मचाई है। उसने एक मैच में 6 बल्लेबाजों का शिकार कर टीम को 290 रनों से बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस खिलाड़ी को टी 20 विश्वकप 2022 में शामिल नहीं किया गया था, इस प्रमुख टूर्नामेंट से पहले तक वह टीम इंडिया के लीड बॉलर थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में हुए विश्वकप से पहले इस तूफानी गेंदबाज को बाहर का रास्ता दिखाया गया था।
टीम से बाहर किए जाने के बाद इस तेज गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में गदर मचा दी है। हम आवेश खान की बात कर रहे हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्राफी में मध्यप्रदेश की तरफ से खेलते हुए पुणे के डीवाई पाटील स्टेडियम में गेंद से कहर बरपाया और बड़ौदा जैसी मजबूत टीम की कमर तोड़ दिया। आवेश ने 8 ओवर में 37 रन देकर 6 विकेट चटका डाले। यह मैच मध्यप्रदेश 290 रनों के बड़े अंतर से जीता।
https://twitter.com/Cricketracker/status/1595369010992144386?s=20&t=upI0XYnlv0v76wxCys_SSQ
मध्य प्रदेश ने 290 रनों से जीता मैच
मैच की बात करें तो मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रन बनाए थे, जवाब में बड़ौदा की टीम सिर्फ 17.1 ओवर में ही सिमट गई। बड़ौदा की तरफ से कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। कप्तान रायडू और वाघमोड़े ने 9-9 रन बनाए, जबकि अतिरिक्त से जरूर 10 रन बने। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश ने इसी मैदान पर 349 रन बनाए, उसके 4 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया।
अभी पढ़ें – क्या हार्दिक पांड्या को बनाना चाहिए भारत का अगला कप्तान ? जानें Dinesh Karthik का क्या है जवाब
आवेश खान ने बनाया ये खास रिकॉर्ड
6 विकेट लेने के साथ ही आवेश खान ने लिस्ट ए क्रिकेट में अपना बेस्ट प्रदर्शन किया है। मध्य प्रदेश के इस तेज गेंदबाज ने पहली बार फाइव विकेट हॉल लिया है, दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज का इससे पहले बेस्ट प्रदर्शन 62 रन देकर 3 विकेट था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
1 hr agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
2 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
4 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
5 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
6 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
6 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
7 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
8 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
8 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines