LSG Part Ways with Assistant Coach Vijay Dahiya: आईपीएल 2024 के आगाज से पहले लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। एलएसजी के साथ पिछले दो साल से बतौर सहायक कोच जुड़े विजय दहिया ने अपना नाता तोड़ लिया है। इस खबर की पुष्टि स्वयं दहिया ने की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘अलविदा कहने का समय आ गया है… एलएसजी… लखनऊ सुपर जाइंट्स। पिछले दो साल टीम के साथ काम करने का अनुभव शानदार था। टीम एलएसजी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’
विजय दहिया को साल 2022 में फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा था। वह दो सीजन तक टीम के साथ जुड़े रहे, लेकिन आगामी सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने उनके साथ काॅन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने का फैसला नहीं लिया है। यही नहीं फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2024 के लिए भारतीय टीम के पूर्व कोच श्रीधरन श्रीराम को अगला सहायक कोच बनाया है।
यह भी पढ़ें- Cricket Controversies of 2023: साल 2023 के वो 5 बड़े विवाद, जिसने हर किसी को किया हैरान
दहिया से पहले हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने फ्रेंचाइजी के साथ अपना नाता तोड़ा है। वह एलएसजी की टीम में मेंटर के पद पर कार्यरत थे। हालांकि आगामी सीजन से पहले वह अपनी पूर्व टीम कोलकाता नाईट राइडर्स के बेड़े में पहुंच गए हैं। वहां भी वह इसी पद पर कार्य करेंगे।
दहिया के पास भारतीय टीम में इंटरनेशनल लेवल पर शिरकत करने का अनुभव है। दहिया साल 2000 से 2001 के बीच दो टेस्ट और 19 वनडे मैच खेलने में कामयाब रहे। इसके अलावा वह घरेलू स्तर पर उत्तर प्रदेश की टीम को कोचिंग भी दे चुके हैं।
आईपीएल में वह लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच और दिल्ली कैपिटल्स के टैलेंट स्काउट के पद पर भी अपनी गरिमा बढ़ा चुके हैं।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
35 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines