IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार दोपहर को खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 112 रनों से मात दे दी। सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हारने के बाद राजस्थान के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने विराट कोहली से मुलाकात की। इसका वीडियो आईपीएल ने शेयर किया है जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है।
विराट कोहली ने यशस्वी को दिए टिप्स
आईपीएल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें विराट कोहली यशस्वी जायसवाल को कुछ टिप्स देते हुए दिखाई दे रहे हैं। जायसवाल भी कोहली की बातों को ध्यान से सुन रहे हैं। दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।
और पढ़िए – T20 World Cup 2024 में कौन करेगा टीम इंडिया की कप्तानी? रवि शास्त्री ने की भविष्यवाणी
यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में मचाया गदर
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वे हर मैच में अपनी पारी से सभी को मुरीद बना रहे हैं। उन्होंने अब तक 13 मुकाबलों में 166.18 के स्ट्राइक रेट से 575 रन बनाए हैं। वे इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं और फाफ डु प्लेसिस से कुछ ही रन पीछे हैं। वे अगर अपनी लय जारी रखते हैं तो ऑरेंज कैप अपने नाम कर सकते हैं।
और पढ़िए – DC vs PBKS: अच्छी शुरुआत के बाद कैसे हार गई दिल्ली कैपिटल्स की टीम? आकाश चोपड़ा ने बताई वजह
मैच का लेखा-जोखा
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 60वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 112 रनों से हराकर अपनी छठी जीत दर्ज की है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतक (54) की मदद से 171/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा और सिर्फ 59 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
28 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines