Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार दोपहर को खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 112 रनों से मात दे दी। सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हारने के बाद राजस्थान के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने विराट कोहली से मुलाकात की। इसका वीडियो आईपीएल ने शेयर किया है जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है।
आईपीएल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें विराट कोहली यशस्वी जायसवाल को कुछ टिप्स देते हुए दिखाई दे रहे हैं। जायसवाल भी कोहली की बातों को ध्यान से सुन रहे हैं। दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।
As special as it gets 😃👌🏻
𝘼𝙣 𝙪𝙣𝙢𝙞𝙨𝙨𝙖𝙗𝙡𝙚 𝙞𝙣𝙩𝙚𝙧𝙖𝙘𝙩𝙞𝙤𝙣 ft. @imVkohli & @ybj_19 👏🏻👏🏻#TATAIPL | #RRvRCB | @RCBTweets | @rajasthanroyals pic.twitter.com/gkdyCB3hXf
— IndianPremierLeague (@IPL) May 14, 2023
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वे हर मैच में अपनी पारी से सभी को मुरीद बना रहे हैं। उन्होंने अब तक 13 मुकाबलों में 166.18 के स्ट्राइक रेट से 575 रन बनाए हैं। वे इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं और फाफ डु प्लेसिस से कुछ ही रन पीछे हैं। वे अगर अपनी लय जारी रखते हैं तो ऑरेंज कैप अपने नाम कर सकते हैं।
The King 🤝 Prince of Rajasthan
Some lessons on how to handle success, and how to keep the hunger going, we presume! 😇#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2023 #RRvRCB pic.twitter.com/iZKsIUnMjs
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 14, 2023
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 60वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 112 रनों से हराकर अपनी छठी जीत दर्ज की है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतक (54) की मदद से 171/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा और सिर्फ 59 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।