वृद्धाश्रम में रह रहे विनोद कांबली का वीडियो वायरल, पूर्व क्रिकेटर की हालत देख फैंस हुए हैरान

Vinod Kambli: विनोद कांबली भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर रहे हैं. हालांकि वह इन दिनों बीमार चल रहे हैं. कांबली वृद्धाश्रम में रह रहे हैं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विनोद कांबली/ Image Source: Screengrab/ X Viral

विनोद कांबली/ Image Source: Screengrab/ X Viral

Vinod Kambli: भारतीय टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज विनोद कांबली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. विनोद कांबली स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कांबली के कई वीडियो सामने आते रहते हैं. अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर विनोद कांबली का वायरल हो रहा है, जिसमें वह वृद्धाश्रम में नजर आ रहे हैं. उन्होंने वृद्धाश्रम को लेकर भी बड़ी बात कही है. हालांकि फैंस ये वीडियो देखकर हैरान हैं.

विज्ञापन

कांबली का वीडियो हुआ वायरल

कांबली का वीडियो वायरल होते ही फैंस हैरान रह गए हैं कि एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर वृद्धाश्रम में कैसे रह सकता है. कई फैंस अफसोस जाहिर कर रहे हैं, जबकि कई फैंस उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की दुआ कर रहे हैं. विनोद स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. कांबली की मदद को सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज आगे आ चुके हैं.

विज्ञापन

वीडियो में कांबली ने कहा कि मैं इस समय निदान में हूं. कांबली ने आगे कहा कि मैं कहना चाहूंगा कि यहां की सुविधाएं बहुत ही बेहतरीन हैं. यहां साफ-सफाई और बाकी सब चीजें एकदम शानदार हैं. मुझे यहां रहते हुए कभी ऐसा महसूस नहीं होता कि मैं अपने घर पर नहीं हूं. यहां के लोगों से मुझे बहुत ज्यादा प्यार और सम्मान मिल रहा है. साफ है कि कांबली लंबे समय से वृद्धाश्रम में रह रहे हैं.

इससे पहले भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कांबली दूसरों के सहारे चलते हुए दिखाई दे रहे थे. इस वीडियो को देखने के बाद क्रिकेट फैंस काफी उदास हो गए थे. कांबली अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार खबरों में हैं.

विज्ञापन

कांबली का इंटरनेशनल करियर

54 साल के कांबली ने मुंबई और भारतीय टीम के लिए खेला है. कांबली ने सचिन तेंदुलकर के साथ भी खेला है. उन्होंने भारत के लिए 17 टेस्ट मैच में 54.20 की औसत के साथ 1084 रन बनाए हैं. इसके अलावा 104 वनडे मैच में उन्होंने 32.59 की औसत के साथ 2477 रन बनाए हैं. उन्होंने टेस्ट में 4 शतक के अलावा 3 अर्धशतक जमाए हैं. इसके अलावा वनडे में उन्होंने 2 शतक के अलावा 14 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

कांबली ने साल 1993 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. इसके अलावा उन्होंने इसी साल ही वनडे डेब्यू किया. भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच उन्होंने साल 1995 में खेला. वहीं, आखिरी वनडे मैच में उन्होंने साल 2000 में खेला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ