Match Fixing: मैच फिक्सिंग के मामले में श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर सचित्र सेनानायके को कोलंबो मुख्य मजिस्ट्रेट की अदालत से बड़ी राहत मिल गई है। अदालत ने सेनानायक को जमानत पर रिहा कर दिया है। सेनानायक को इसी महीने के 6 सितंबर को मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद से ही उनके ऊपर मुसीबतों की गाज गिर रही थी, लेकिन आज यानी सोमवार को अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है।
12 दिसंबर 2023 को कोर्ट में होंगे पेश
सचित्र सेनानायके को 5,000,000 एलकेआर के दो जमानत पर राहत मिली है। इस मामले में पहले अदालत द्वारा लगाया गया यात्रा प्रतिबंध अभी भी प्रभावी है। उन्हें इस मामले में 12 दिसंबर 2023 को फिर से कोर्ट में पेश होना होगा। 38 वर्षीय खिलाड़ी सेनानायक पर आरोप है कि उन्होंने 2020 लंका प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों को फिक्सिंग के लिए मनाने की कोशिश की थी। हालांकि वह इस टूर्नामेंट के खिलाड़ी नहीं थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान सेनानायक विदेश में थे।
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2023: गोल्ड जीतने पर गौरवान्वित हुआ देश, जय शाह समेत कई हस्तियां अलग अंदाज में दे रहे बधाई
खिलाड़ियों को देता था प्रलोभन
विदेश में रहते हुए ही सेनानायक ने एलपीएल में भाग लेने वाले एक से अधिक खिलाड़ियों से संपर्क किया था। इसकी जानकारी टूर्नामेंट के भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारियों को मिल गई। बाद में खेल से संबंधित अपराधों की रोकथाम अधिनियम के तहत उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस कानून के तहत जो भी व्यक्ति मैच के परिणाम, आचरण, प्रगति को प्रभावित करने के लिए आग्रह करता है या फिर उन्हें कोई प्रलोभन देता है, वह खेल भ्रष्टाचार के अपराध में शामिल हो जाता है। इस कानून के तहत सेनानायक गिरफ्तार होने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।
KKR के लिए खेल चुका है सेनानायके
बता दें कि सेनानायक श्रीलंका के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। साल 2014 में अपने एक्शन के कारण उन्हें काफी आलोचना झेलना पड़ा था। इस साल श्रीलंका टी20 विश्व कप में विजयी हुआ था, सेनानायक भी इस टीम के हिस्सा थे। वह आईपीएल भी खेल चुके हैं। साल 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में 49 वनडे मुकाबले और 24 टी20 मैच खेले हैं।
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
15 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
19 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines