हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'हां विराट कोहली स्वार्थी हैं', आखिर क्यों वेंकटेश प्रसाद ने कह दी इतनी बड़ी बात?

भारत के पूर्व खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि ‘हां विराट कोहली स्वार्थी हैं…

विज्ञापन
वेंकटेश प्रसाद ने कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान। (ICC)

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली का बल्ला जमकर गरज रहा है। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इसके बावजूद कुछ लोग उन्हें स्वार्थी करार दे रहे हैं। किंग कोहली को स्वार्थी कहे जाने से कुछ पूर्व दिग्गज क्रिकेटर खफा हैं। इस लिस्ट में वेंकटेश प्रसाद का भी नाम शामिल हो गया है। पूर्व क्रिकेटर ने सोशल मीडिया के माध्यम से विराट को लेकर अपना विचार साझा किया है।

54 वर्षीय मीडियम पूर्व तेज गेंदबाज ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘कोहली के स्वार्थी होने और व्यक्तिगत माइलस्टोन के प्रति जुनूनी होने के बारे में मजेदार बातें सुन रहा हूं। हां, कोहली स्वार्थी है, देश के एक अरब लोगों के सपने को पूरा करने के लिए स्वार्थी होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- World Cup 2023: मैदान में जमकर थिरके विराट कोहली, फैंस बोले बवाल काट दिया..Watch Video

वह इतने स्वार्थी हैं कि उन्हें कुछ हासिल करने के लिए काफी प्रयास करना पड़ा है और नए बेंचमार्क स्थापित करने पड़े हैं। उन्होंने देश के लिए कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किए हैं और टीम की जीत सुनिश्चित की है। हां विराट कोहली स्वार्थी है।’

दरअसल, जारी टूर्नामेंट में कई बार विराट कोहली को शतक के करीब जाकर धीमी गति से बल्लेबाजी करते हुए देखा गया है। यही नहीं वह इस दौरान अधिक से अधिक स्ट्राइक भी अपने पास रखते हैं। यही वजह है कि कुछ पूर्व क्रिकेटर एवं फैंस उन्हें स्वार्थी करार दे रहे हैं। पर यह बात सच नहीं है।

रोहित शर्मा ने अफ्रीका के खिलाफ संपन्न हुए मुकाबले के बाद खुद कहा था टीम परिस्थिति के अनुसार लगातार अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है। यही वजह है कि शुरुआत तेज करने के बाद जब विकेट धीमी हो जाती है तो कोहली को आखिरी के ओवरों में धीमी गति से बल्लेबाजी करते हुए देखा जाता है। इसके अलावा उनके साथी खिलाड़ी कोहली को रन बनाने का भरपूर मौका दे रहे हैं, ना कि कोहली खुद ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाजी करना चाहते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें