हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वेंकटेश अय्यर ने चुनी T20I की ऑलटाइम प्लेइंग 11, कोहली-रोहित को किया बाहर, धोनी को सौंपी कप्तानी

Venkatesh Iyer T20I Playing 11: भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने टी-20 इंटरनेशनल की अपनी ऑलटाइम टी-20 प्लेइंग 11 का चुनाव किया है. वेंकटेश ने हर किसी को चौंकाते हुए अपनी टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह नहीं दी है. उन्होंने अपनी टीम में एमएस धोनी को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है.

विज्ञापन
Venkatesh Iyer

Venkatesh Iyer All Time T20I Playing 11: टीम इंडिया के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने टी-20 इंटरनेशनल की अपनी ऑलटाइम प्लेइंग 11 चुनी है. वेंकटेश ने अपनी इस टीम में भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को ही शामिल नहीं किया है. वेंकटेश की टीम में अभिषेक शर्मा अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं. वहीं, भारतीय ऑलराउंडर ने जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को भी अपनी टीम में रखा है. वेंकटेश ने टीम की कप्तानी एमएस धोनी के हाथों में सौंपी है और उन्हें ही विकेटकीपर की भूमिका के लिए भी चुना है.

वेंकटेश ने चुनी ऑलटाइम प्लेइंग 11

वेंकटेश अय्यर ने अपनी प्लेइंग 11 में ओपनर की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और वीरेंद्र सहवाग को दी है. अभिषेक मौजूदा समय में दुनिया के नंबर वन टी-20 बैटर हैं और अकेले दम पर टीम इंडिया को कई मैचों में जीत दिला चुके हैं. नंबर तीन पर वेंकटेश ने बेन स्टोक्स को रखा है, जबकि नंबर चार की पोजीशन के लिए वेंकटेश ने एबी डिविलियर्स को चुना है.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट से पहले अग्निपरीक्षा से गुजरेंगे शुभमन गिल, टीम इंडिया की अटकी होंगी सांसें!

विज्ञापन

सुरेश रैना भी वेंकटेश की टी-20 टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं. ऑलराउंडर के तौर पर वेंकटेश ने हार्दिक पांड्या पर अपना भरोसा दिखाया है. विकेटकीपर और कप्तानी के लिए भारतीय ऑलराउंडर ने एमएस धोनी पर दांव खेला है.

इन गेंदबाजों को दी जगह

वेंकटेश अय्यर ने तेज गेंदबाजी की कमान लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह के हाथों में सौंपी है. मलिंगा और बुमराह इस फॉर्मेट के सबसे धाकड़ गेंदबाज हैं. मलिंगा और बुमराह के आगे दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाज पानी मांगते हुए नजर आते हैं. स्पिनर के तौर पर वेंकटेश ने अपनी टीम में राशिद खान और सुनील नरेन को शामिल किया है. वहीं, मैथ्य हेडन को वेंकटेश ने बतौर इम्पैक्ट प्लेयर अपनी टीम में जगह दी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: दूसरे टेस्ट से पहले सामने आई पिच की पहली तस्वीर ने हर किसी को चौंकाया! टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

वेंकटेश अय्यर की ऑलटाइम टी-20 प्लेइंग 11

वीरेंद्र सहवाग, अभिषेक शर्मा, बेन स्टोक्स, एबी डिविलियर्स, सुरेश रैना, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी (कप्तान), राशिद खान, सुनील नरेन, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा, मैथ्यू हेडन (इम्पैक्ट प्लेयर).

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola