टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वरुण चक्रवर्ती ने बनाया तगड़ा प्लान, हांफ जाएंगे सामने वाली टीम के बल्लेबाज!

Varun Chakravarthy: ये बात जग जाहिर है कि वरुण चक्रवर्ती एक बेहतरीन स्पिनर हैं, वो अपनी बॉलिंग वेरिएशन के लिए जाने जाते हैं. अब उन्होंने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लान को लेकर खुलकर बात की है.

Varun Chakravarthy

Varun Chakravarthy

Varun Chakravarthy on His T20 World Cup 2026 Plan: आईसीसी के नंबर-1 टी-20 इंटरनेशनल बॉलर वरुण चक्रवर्ती ने बताया है कि वो टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कैसे तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनका फोकस कॉन्फिडेंस, डिसिप्लिन और मेंटल स्ट्रेंथ बनाने पर है. जियोहॉटस्टर पर ‘फॉलो द ब्लूज’ में बात करते हुए उन्होंने कहा, “वर्ल्ड कप के लिए तैयार होने के लिए खुद पर दबाव बनाए रखना बहुत जरूरी है. जब कोई चैलेंज न हो, तब भी आपको खुद को चुनौती देनी होगी. अगर कोई मैच आसान लगता है, तो आपको मानसिक रूप से वह दबाव बनाना होगा और खुद को चुनौती देना शुरू करना होगा.”

विज्ञापन

‘विपक्षी टीम को समझना जरूरी’

चक्रवर्ती ने कहा कि उनका प्लान विरोधी टीम को अच्छी तरह समझना है. “कॉन्फिडेंस, सही लेंथ पर बॉलिंग करना और विरोधी टीम को समझना जरूरी है. ये एक बड़ा फैक्टर है जिसे मैं वर्ल्ड कप में ले जाना चाहता हूं. विपक्षी टीम को बेहतर समझने से, मुझे लगता है कि मैं अच्छा कर सकता हूं.’ उन्होंने ये भी बताया कि कैसे आसान चीज़ों पर टिके रहने से उन्हें सफल होने में मदद मिली है. “मेरा प्लान आसान है, बेसिक्स पर टिके रहना और अपनी लेंथ पर बॉलिंग करना. कभी-कभी ये काम करता है, और शुक्र है कि पिछले 3 मैचों में यह अच्छा काम किया है. मैं अगले मैच में भी यही कोशिश करूंगा.’

विज्ञापन

‘सही माइंडसेट पर काम’

इस मिस्ट्री स्पिनर ने ये भी बताया कि प्रदर्शन में माइंडसेट कितना बड़ा रोल अदा करता है. ‘जब आप कॉन्फिडेंट नहीं होते हैं, तो आपका माइंडसेट आपके स्किल पर असर डालता है. ज़रूरी बात ये है कि कॉन्फिडेंट रहें और अपने स्किल्स पर भरोसा रखें. तभी आप बिना ज्यादा बदलाव के अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं. यही लगातार अच्छी परफॉर्मेंस का राज है.’

विज्ञापन

‘शुरू में आईं मुश्किलें’

अपनी जर्नी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘इस लेवल पर आपको लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा. हाईएस्ट लेवल पर खेलना ये जानने के लिए जरूरी है कि आप कहां खड़े हैं.’ अपनी शुरुआती मुश्किलों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘इंटरनेशनल लेवल पर अपने पहले मैच में, मुझे शुरू में थोड़ी मुश्किल हुई और तभी मुझे कुछ बातें समझ में आईं. मैं वापस प्रैक्टिस पर गया और सुधार किए.’ अब तक T20I में, चक्रवर्ती ने 32 मैचों में 51 विकेट लिए हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही 5 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले तीन मैचों में भी 6 विकेट लिए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ