हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs IRE: टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, चोट के चलते आयरलैंड दौरे से बाहर हुआ ये स्टार गेंदबाज

IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. टीम का स्टार गेंदबाज चोट के चलते इस सीरीज से बाहर हो गया है. आईपीएल 2026 के दौरान इस खिलाड़ी को चोट लगी थी और अब तक वो वापसी नहीं कर पाए हैं.

विज्ञापन

IND vs IRE:  अफगानिस्तान सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया का अगला टारगेट आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज है. इस सीरीज की शुरुआत होने से पहले ही टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं. बीसीसीआई की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि भी की जा चुकी है. आईपीएल 2026 के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए उनके पैर में चोट लगी थी, जिससे वो अभी तक पूरी तरह से उभर नहीं पाए हैं.

रिहैब कर रहे हैं वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती को आईपीएल 2026 के दौरान चोट लगी थी. इसके बाद से वो वापसी करने के लिए रिहैब कर रहे हैं. आयरलैंड दौरे के लिए उन्हें टीम इंडिया के स्क्वाड में रखा गया था लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के ऐलान के साथ ही बीसीसीआई ने उनके आयरलैंड दौरे से बाहर होने की जानकारी साझा की है. सामने आई जानकारी के अनुसार वो अपनी वापसी की फाइनल स्टेज में हैं इंजरी को लेकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपने रिहैब पर काम कर रहे हैं.

टी20 इंटरनेशनल में नंबर 2 गेंदबाज

वरुण चक्रवर्ती ने टीम इंडिया में वापसी के बाद से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है. टी20 इंटरनेशनल की आईसीसी रैंकिंग में वो नंबर 2 के गेंदबाज हैं. टीम इंडिया के लिए उन्होंने अब तक खेले 45 मैचों की 43 पारियों में गेंदबाजी की है, जिसमें उन्होंने 73 विकेट अपने नाम किए हैं. हालांकि आईपीएल के इस सीजन में वो अपनी फिरकी से ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाए और 11 मैचों में केवल 11 विकेट ही हासिल कर पाए थे. आयरलैंड सीरीज से बाहर होने के बाद अब फैंस को इंग्लैंड के दौरे पर उनकी फिरकी का जादू देखने को मिल सकता है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- यादगार पारी खेलने के बाद भी ये महारिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए वैभव सूर्यवंशी, आउट होने के बाद चेहरे पर छाई मायूसी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola