हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने वरुण चक्रवर्ती, SA के खिलाफ एक विकेट लेते ही बना दिया अद्भुत कीर्तिमान

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती काफी महंगे साबित हुए लेकिन उन्होंने एक विकेट भी हासिल किया. इस एक विकेट के साथ ही उन्होंने एक नया कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया है. इससे पहले भारत का कोई भी गेंदबाज ऐसा नहीं कर पाया है. पढ़िए पूरी खबर

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार ने आंखें खोलने का काम किया है. अफ्रीकी टीम ने साल 2024 के फाइनल में मिली हार का बदला लेते हुए भारतीय टीम को 76 रनों से करारी शिकस्त दी. इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए. तो वहीं इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने भी बीच के ओवरों में काफी निराश किया. खराब गेंदबाजी के बाद भी टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने इतिहास रच दिया है. एक विकेट हासिल करते ही उन्होंने अर्शदीप सिंह का रिकॉर्ड तोड़ बड़ा कीर्तिमान हासिल किया है.

वरुण ने बना डाला अनोखा रिकॉर्ड

वरुण चक्रवर्ती साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने इसे के अपने आखिरी ओवर में डेविड मिलर का विकेट चटकाया. 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 47 रन खर्च किए और एक विकेट अपने नाम किया. इस एक विकेट के साथ ही चक्रवर्ती ने भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा लगातार मैचों में विकेट लेने का कीर्तिमान हासिल कर लिया है. उन्होंने भारत के लिए लगातार 18 मैचों में लगातार एक या उससे ज्यादा विकेट लिया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड अर्शदीप सिंह के नाम था. उन्होंने साल 2024-25 में लगातार 17 मैचों में ये कमाल किया था. 

टी20 विश्व कप में वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन

वरुण चक्रवर्ती ने टीम इंडिया के लिए इस टी20 विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें वो 10 विकेट हासिल कर चुके हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में उनकी इकॉनमी भले ही ज्यादा रही हो लेकिन इससे पहले के मैचों में उन्होंने कम रन ही खर्च किए हैं. नामीबिया के खिलाफ मैच में उन्होंने महज 7 रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे. वरुण ने टीम इंडिया के लिए 41 मैचों में 69 विकेट हासिल किए थे. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- WI vs ZIM मैच के किस नतीजे से होगा टीम इंडिया को फायदा? सिर्फ 1 जीत से सेमीफाइनल में मिलेगी एंट्री!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola