हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Valentine day: वो पलकें बिछाए खड़ी थी, दोनों की नजरें टकराईं फिर...अजब नेहरा की गजब प्रेम कहानी

विज्ञापन
valentine day cricketer love story ashish nehra wife rushma

Valentine day: जब प्यार का रंग किसी पर चढ़ता है, तो फिर उसे कुछ नहीं दिखता। क्योंकि प्यार का एहसास होता ही ऐसा है जिसमें इंसान सबकुछ भूल जाता है। वैलेंटाइन डे (Valentine Day) के मौके पर हम आपको एक भारतीय क्रिकेटर के इश्क की ऐसी ही कहानी बताने जा रहे हैं। जो एक होटल से शुरू हुई और बाद में शादी के पवित्र बंधन तक पहुंची।

आशीष नेहरा और रुश्मा की love story

प्यार की ये कहानी है टीम इंडिया का पूर्व गेंदबाज आशीष नेहरा और उनकी पत्नी रुश्मा की, जो कभी एक दूसरे की झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते थे। दोनों की लव स्टोरी कमाल की है। एक वक्त चोट की वजह से आशीष नेहरा का करियर खत्म होते दिख रहा था, लेकिन जब इस जबाज खिलाड़ी ने जोरदार वापसी की तो रुश्मा उन पर दिल हार बैठी। रुश्मा ने एक झलक पाने के लिए कभी अपने इस स्टार का होटल के बाहर इंतजार किया था।

रुश्मा ने शेयर की थी लव स्टोरी

आशीष नेहरा की पत्नी रुश्मा ने एक बार सोशल मीडिया पर अपनी लव स्टोरी शेयर की थी। उन्होंने बताया कि वह आशीष को बहुत पसंद करती थी। लेकिन आशीष उन्हें जानते भी नहीं थे। लेकिन रुश्मा मन ही मन में आशीष को अपना दिल दे बैठी थी। वह उनका हर मैच देखने पहुंचती। खास बात यह है कि जब आशीष नेहरा होटल से बाहर निकलते तो वह उनका घंटों पहले से इंतजार करती थी। ताकि वो आशीष को देख सके। यह सिलसिला लंबा चला।

विज्ञापन

दोनों की नजरें टकराई और हो गया प्यार

एक दिन रुश्मा होटल के बाहर पलकें बिछाए आशीष नेहरा का इंतजार कर रही थी। जैसे ही आशीष होटल से बाहर निकले तो उनकी नजरें रुश्मा से टकराई। फिर क्या था दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। रुश्मा ने आशीष से ऑटोग्राफ लिया और दोनों ने एक दूसरे को हल्की सी मुस्कान दी। जिसके बाद दोनों के प्यार की कहानी शुरू हो गई।

हैप्पी कपल

दोनों एक दूसरे मिलने लगे। कई सालों तक आशीष और रुश्मा ने एक दूसरे डेट किया और फिर परिवार की मर्जी से सात फेरे ले लिए। रुश्मा और नेहरा की शादी 2 अप्रैल 2009 में हुई थी, दोनों हैप्पी कपल का एक बेटा और एक प्यारी सी बेटी भी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola