Vaibhav Suryavanshi: विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने जोरदार प्रदर्शन किया. उन्होंने बिहार के लिए 190 रन की धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के गेंदबाजों की हालत बिगाड़ दी थी. फैंस उन्हें 26 दिसंबर को मणिपुर के खिलाफ खेलते हुए देखना चाहते थे लेकिन वो इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं. दरअसल, वो नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में एक अवॉर्ड लेने के लिए आ रहे हैं. इसी वजह से बिहार की टीम में उन्हें जगह नहीं मिली है.
वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल रहे मणिपुर के खिलाफ मैच
वैभव सूर्यवंशी मणिपुर के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं हैं. दरअसल, उन्हें 26 दिसंबर 2025 यानी आज नई दिल्ली में सम्मानित किया जाने वाला है. राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार दिया जाएगा. आपको बता दें कि वैभव की मुलाकात इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी से भी होने वाली है. वैभव सूर्यवंशी इसी कारण पहले मैच में धमाल मचाने के बाद दिल्ली अवॉर्ड लेने के लिए आ गए.
ये भी पढ़ें:- Delhi vs Gujarat Live Score and Updates: बल्ले से जमकर गर्दा उड़ा रहे किंग कोहली, गुजरात के गेंदबाज हुए बेबस
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मैच में मचाई थी तबाही
विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट ग्रुप में बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच पहला मैच हुआ था. इस मुकाबले में वैभव ने पहली गेंद से बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया. उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. इसके बाद भी वो नहीं रुके. वो दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे. सूर्यवंशी 190 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे. उन्होंने 226.19 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और उनकी पारी में 16 चौके एवं 15 छक्के शामिल थे.
वैभव की पारी के दम पर बिहार को मिली बड़ी जीत
वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद आयुष आनंद लोहरूका और साकिबुल गानी ने भी शतकीय पारी खेली. इसी के दम पर बिहार की टीम 50 ओवरों में 574 रन बनाने में सफल हुई. जवाब में अरुणाचल प्रदेश की टीम 177 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और बिहार ने 397 रन के अंतर से मैच जीत लिया. अब देखना होगा कि सूर्यवंशी की गैरमौजूदगी में बिहार कैसा प्रदर्शन करती है.
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी, अब देख पाएंगे ‘हिटमैन’ के चौके-छक्के!
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines