Vaibhav Suryavanshi Hits Century: वैभव सूर्यवंशी लगातार अपने बल्ले से कमाल कर रहे हैं. अब उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भी कमाल कर दिया है. कंगारू अंडर 19 टीम के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने शतक जड़ दिया है. इस समय भारत की अंडर 19 टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है. दोनों देशों के बीच पहले वनडे सीरीज का आयोजन हुआ था और अब वो टेस्ट मैचों में आमने-सामने आ रहे हैं. पहले ही मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 100 का आंकड़ा पार कर दिया.
वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा शतक
भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम के बीच पहला यूथ टेस्ट चल रहा है. दूसरे दिन वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी की. 14 साल के इस खिलाड़ी ने तेज गति से बैटिंग की और 78 गेंदों पर शतक जड़ दिया. पारी के 33वें ओवर में सूर्यवंशी हेडन शिलर की गेंद पर कैच आउट हो गए. इसी के साथ उनकी 113 रन की पारी का अंत हो गया है. उन्होंने कुल 86 गेंदों का सामना किया था. टेस्ट मैच में 131.40 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करना काफी बड़ी बात है. सूर्यवंशी की इस शतकीय पारी में कुल 8 छक्के और 9 चौके देखने को मिले. वैभव लगातार खुद को बड़े स्टेज पर साबित कर रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल कंडीशन में भी उन्होंने शतक जड़ दिया.
ये भी पढ़ें:- IND W vs SL W: विश्व कप के पहले ही मैच में कारपेंटर की बेटी का धमाल, रच दिया इतिहास
वनडे और टी20 में पहले ही मचा चुके हैं तहलका
वैभव सूर्यवंशी ने यूथ टेस्ट में शतक लगाया है लेकिन इसके पहले वो यूथ वनडे और IPL जैसे बड़े टी20 लीग में भी शतक लगा चुके हैं. बिहार के सूर्यवंशी ने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए मात्र 38 गेंदों में गुजरात जायंट्स के खिलाफ शतक लगा दिया था. वैभव इसी के साथ IPL में शतक लगाने वाले सबसे यंग खिलाड़ी बन गए. इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ यूथ वनडे में भी शतक लगाया था. उन्होंने मात्र 53 गेंदों में 143 रन की शानदार पारी खेली थी. सूर्यवंशी के लिए 2025 यादगार साबित हुआ है.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: विराट कोहली का ये खास रिकॉर्ड तोड़ेंगे शुभमन गिल? महज 3 पारियों में करना होगा चमत्कार
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाया दूसरा विकेट, बैकफुट पर न्यूजीलैंड
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines