हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी के बाद उनके साथी ने भी जड़ा धमाकेदार शतक, मुश्किल में दक्षिण अफ्रीका की टीम 

IND U19 vs SA U19: इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच विलोमूर पार्क बेनोनी में यूथ वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. मुकाबले में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. जिसका फायदा उठाकर टीम इंडिया के लिए दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार शतक जड़ दिया. 

विज्ञापन
vaibhav suryavanshi with aaron george

IND U19 vs SA U19: विलोमूर पार्क बेनोनी में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच यूथ वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर साउथ अफ्रीका अंडर-19 क्रिकेट टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी किया. जिसका फायदा उठाकर टीम इंडिया के कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक शतक जड़ा. जिसके बाद उनकी साथी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज ने भी तूफानी अंदाज में शतक ठोक दिया है. 

वैभव के बाद जॉर्ज ने भी जड़ा शतक 

तीसरे यूथ वनडे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 74 गेंदों में 171.62 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 127 रनों की धमाकेदार पारी खेली. जिसमें 9 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के जड़े. उनके साथी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज ने भी उनका साथ निभाया और धमाकेदार शतक जड़ा. जॉर्ज ने 106 गेंदों में 111.32 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 118 रन बनाए. आरोन की इस पारी में कुल 16 चौके शामिल हैं. जॉर्ज ने सधी हुई शुरुआत करने के बाद धीरे-धीरे लय पकड़ी और टीम इंडिया को मजबूत स्कोर की तरफ ले गए. आरोन फिलहाल अंडर-19 टीम के स्टार खिलाड़ी के तौर पर उभरे हैं. उन्होंने लगातार अपनी टीम के लिए स्कोर किया है. 

ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका में नहीं थम रहा वैभव सूर्यवंशी का तूफान, ताबड़तोड़ शतक ठोक फिर मचाया धमाल

विज्ञापन

शानदार चल रही है टीम इंडिया की तैयारी 

इंडिया अंडर-19 टीम फिलहाल आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी कर रही है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 15 जनवरी से शुरू हो रही है. ऐसे में भारतीय टीम के कई बल्लेबाज फिलहाल फॉर्म में नजर आ रहे हैं. कप्तान आयुष म्हात्रे और उपकप्तान विहान मल्होत्रा फिलहाल इंजरी के कारण इस सीरीज का हिस्सा भी नहीं है. ऐसे में उनकी वापसी होने के बाद भारतीय टीम की कप्तानी और भी मजबूत हो जाएगी. आज के मुकाबले में टॉप 3 के अलावा अन्य सभी बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया.

ये भी पढ़ें: SL vs PAK 1st T20I Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें श्रीलंका-पाकिस्तान की भिड़ंत? जानें पूरी डिटेल्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola