Under 19 World Cup 2026: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 15 जनवरी से होने वाला है. इस बड़े टूर्नामेंट के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित है. भारतीय युवा टीम इस टूर्नामेंट से पहले लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आई है और उन्हें ट्रॉफी जीतने के लिए फेवरेट माना जा रहा है. वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजर टिकी हुई है. वो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं और लग रहा है कि वर्ल्ड कप में भी वो चौके-छक्कों की बारिश करते हुए नजर आएंगे.
शानदार फॉर्म में वैभव सूर्यवंशी
14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी लगातार धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने IPL में शतक लगाया और फिर रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी रनों की बारिश की. उन्होंने यूथ वनडे मैचों में भी बवाल मचाया है. आपको बता दें कि सूर्यवंशी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी यूथ वनडे सीरीज में 68 एवं 127 रन की बेहतरीन पारी खेली थी. उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ वॉर्मअप मैच में 96 रन बनाए. वो अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे.
U19 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, दीपेश देवेंद्रन, मोहम्मद एनान, एरन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उद्धव मोहन, हेनिल पटेल, खिलन ए. पटेल, हरवंश सिंह, वेदांत त्रिवेदी.
ये भी पढ़ें:- ‘मेरा दिल टूट गया…’, T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया से बाहर होने पर जितेश शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
U19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल
| तारीख | मैच | ग्रुप | जगह |
| 15 जनवरी 2026 | USA U19 vs भारत U19 | ग्रुप A (पहला मैच) | बुलावायो, जिम्बाब्वे |
| 17 जनवरी 2026 | भारत U19 vs बांग्लादेश U19 | ग्रुप A (दूसरा मैच) | बुलावायो, जिम्बाब्वे |
| 24 जनवरी 2026 | भारत U19 vs न्यूजीलैंड U19 | ग्रुप A (तीसरा मैच) | बुलावायो, जिम्बाब्वे |
कब, कहां और कैसे देखें U19 वर्ल्ड कप के मैच?
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैचों का आनंद स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उठाया जा सकता है. इसके अलावा मोबाइल या लैपटॉप में जियोहॉटस्टार पर इन मैचों को स्ट्रीम किया जा सकता है. बता दें कि भारत के ग्रुप स्टेज के सभी मैच भारतीय समय के हिसाब से दोपहर 1 बजे शुरू होंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: दूसरे वनडे में बदल गई टीम इंडिया की प्लेइंग 11, गिल-गंभीर ने कराई स्टार ऑलराउंडर की वापसी
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
8 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
9 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
10 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
10 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines