Vaibhav Suryavanshi Fight: अंडर 19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खामोश रहा. पाकिस्तान के खिलाफ 14 वर्षीय बल्लेबाज ने आगाज तो धमाकेदार अंदाज में किया, लेकिन वह 10 गेंदों में 26 रन बनाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे. वैभव को एक जीवनदान भी मिला.
हालांकि, वह इसका फायदा नहीं उठा सके. आउट होने के बाद वैभव और पाकिस्तानी गेंदबाज अली रजा के बीच जमकर बहसबाजी हुई. वैभव रजा के आक्रामक सेलिब्रेशन से खासा खफा नजर आए और उन्होंने बीच मैदान अपना गुस्सा जाहिर किया.
वैभव-रजा के बीच हुई बहस
दरअसल, वैभव ने अपनी पारी का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया. वैभव ने पहले ही ओवर में 21 रन ठोके. 10 गेंदों में 26 रन बनाने के बाद अली रजा के खिलाफ भी वैभव ने बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में जोर से बल्ला घुमाया, लेकिन बॉल उनके बैट का भारी किनारा लेते हुए कीपर के दस्तानों में समां गई. वैभव को आउट करने के साथ ही अली रजा एग्रेसिव सेलिब्रेशन करते हुए दिखाई दिए.
रजा ने पवेलियन की ओर लौट रहे वैभव को भी कुछ कहा, जिसके बाद 14 वर्षीय बल्लेबाज अचानक भड़क पड़ा. वैभव ने पलटते हुए रजा को पहले कुछ कहा और फिर हाथ से जमीन की ओर इशारा किया. दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK U19: फाइनल में टीम इंडिया को चमत्कार की दरकार! चैंपियन बनने के लिए पलटना होगा इतिहास
समीर मिन्हास की उम्दा पारी
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. हमजा जाहूर सिर्फ 18 रन बनाकर चलते बने. हालांकि, इसके बाद समीर ने उस्मान खान के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़े. उस्मान 35 रन बनाकर आउट हुए. समीर ने एक छोर से अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.
फिफ्टी जमाने के बाद समीर की धांसू बल्लेबाजी जारी रही और उन्हें दूसरे छोर से अहमद हुसैन का अच्छा साथ मिला. समीर ने अपना शतक 71 गेंदों में पूरा किया. समीर ने शानदार बैटिंग करते हुए 113 गेंदों में 172 रनों की लाजवाब पारी खेली. समीर की बेहतरीन इनिंग के बूते पाकिस्तान अंडर 19 एशिया कप के इतिहास के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
4 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines