Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन किया. इसके बाद उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी अपनी बल्लेबाजी से धूम मचाई. बिहार का ग्रुप स्टेज में आखिरी मैच उत्तर प्रदेश के खिलाफ था. सभी देखना चाहते थे कि वैभव इस मुकाबले में क्या कमाल करते हैं. हालांकि, वो प्लेइंग 11 का हिस्सा ही नहीं थे और ये हैरान करने वाली बात थी. सूर्यवंशी टूर्नामेंट में बिहार के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आखिर यूपी के खिलाफ सूर्यवंशी क्यों नहीं खेले.
यूपी के खिलाफ क्यों नहीं खेले वैभव सूर्यवंशी?
बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच 8 दिसंबर 2025 यानी आज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आखिरी मैच हुआ. वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह नहीं मिली. दरअसल, 12 दिसंबर से अंडर 19 एशिया कप 2025 की शुरुआत हो रही है. इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कुछ हफ्तों पहले हुआ था और वैभव सूर्यवंशी को भी स्क्वाड में जगह मिली. वैभव सूर्यवंशी को अंडर 19 टीम के साथ जुड़ने के लिए दुबई रवाना होना पड़ा. इसी वजह से सूर्यवंशी उत्तर प्रदेश के खिलाफ SMAT में खेलते हुए नजर नहीं आए. एशिया कप राइजिंग स्टार्स और SMAT के बाद अब 14 साल के वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 एशिया कप में चौके-छक्कों की बारिश करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट का कब होगा टीम इंडिया की जर्सी में कमबैक? 2027 के वर्ल्ड कप से पहले ऐसा है भारत का शेड्यूल
वैभव के बिना भी बिहार ने जीत लिया मैच
वैभव सूर्यवंशी बिहार के सबसे अहम बल्लेबाज हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में 6 मैचों में 197 रन बनाए. इसी बीच उन्होंने 15 चौके और 14 छक्के जड़े. उनकी ओर से नाबाद 108 रन की तगड़ी शतकीय पारी भी आई थी. ऐसे में वैभव का नहीं होना बिहार के लिए जरूर बड़ा झटका था. इसके बावजूद उन्होंने बिल्कुल निराश नहीं किया. उत्तर प्रदेश ने बिहार को 145 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में कप्तान शकिबुल गानी की टीम ने कमाल कर दिया. बिहार के लिए पियूष सिंह ने 57 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. बिहार ने 6 विकेट से ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच जीत लिया.
अंडर 19 एशिया कप में कब-कब खेलते हुए दिखेंगे वैभव?
भारत की अंडर 19 टीम टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में तीन मैच खेलने वाली है, जिनमें वैभव सूर्यवंशी भी नजर आएंगे. भारत का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:
| तारीख | मैच | जगह |
| 12 दिसंबर 2025 | भारत U19 vs UAE U19 | ICC अकादमी ग्राउंड, दुबई |
| 14 दिसंबर 2025 | भारत U19 vs पाकिस्तान U19 | ICC अकादमी ग्राउंड, दुबई |
| 16 दिसंबर 2025 | भारत U19 vs मलेशिया U19 | द सेवन स्टेडियम, दुबई |
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा-विराट कोहली पर गौतम गंभीर का यू-टर्न! 2027 के वनडे वर्ल्ड कप से पहले दिया बड़ा संकेत
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
21 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines