IND U19 vs AUS U19 Vaibhav Suryavanshi: इंडिया अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच दूसरा यूथ वनडे मैच ब्रिसबेन में खेला जा रहा है. इस मैच में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी देखने को मिली. मैच में वैभव ने जमकर चौके-छक्कों की बारिश की. इसके चलते ही वैभव ने अब यूथ वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. वैभव सूर्यवंशी अब टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान उनमुक्त चंद से आगे निकल चुके हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
यूथ वनडे मैचों में अब वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी के नाम अब यूथ वनडे मैचों में 41 छक्के दर्ज हो गए हैं. ये 41 छक्के भी वैभव ने काफी तेज गति से लगाए हैं। उनमुक्त चंद को यूथ क्रिकेट मैच में 38 छक्के लगाने के लिए 21 मैच लगे थे, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने महज 10 मैचों में ही 41 छक्के जड़ दिए हैं.
ये भी पढ़ें:-वैभव सूर्यवंशी ने कंगारू गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, मैदान पर की चौके-छक्कों की बारिश
दूसरे यूथ वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वैभव ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान वैभव ने 5 चौके और 6 छक्के लगाए.
इंडिया अंडर-19 ने बनाए 300 रन
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया अंडर-19 की टीम ने 49.4 ओवर में 300 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडु ने 64 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली. जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा विहान मल्होत्रा ने 74 गेंदों पर 70 रन बनाए. वहीं कप्तान आयुष मात्रे एकबार फिर फ्लॉप साबित रहे, वे इस मैच में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे.
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विल बायरोम ने 10 ओवर में 47 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए. उनके अलावा कप्तान यश देसमुख ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे.
ये भी पढ़ें:-IND vs BAN: इतिहास रचने की दहलीज पर हार्दिक पांड्या, बांग्लादेश के खिलाफ करना होगा ये काम
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
15 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
48 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines