Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी छाए हुए हैं. 15 साल की उम्र में ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. 2026 के आईपीएल में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की. इसके बाद उन्हें भारतीय टी20 टीम में चुना गया. अभी तक वो टीम इंडिया के लिए 8 मैच खेल चुके हैं. मौजूदा समय में वैभव टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं. वहीं उनके भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने अपने बल्लेबाजी से गदर मचाया हुआ है. वो प्रैक्टिस मैच में तूफानी शतक ठोककर सुर्खियों में आ गए हैं. उनके पिता ने सोशल मीडिया पर आशीर्वाद के प्रदर्शन को लेकर बड़ी जानकारी दी.
आशीर्वाद सूर्यवंशी ने दिखाया अपना दम
दाएं हाथ के बल्लेबाज आशीर्वाद सूर्यवंशी ने 25 अक्टूबर को एक प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लिया. उन्होंने वहां पर अपनी टीम के लिए 87 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाए. अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 14 चौके और 4 सिक्स लगाए. आशीर्वाद का शतक बेकार नहीं गया. उनकी टीम ने 2 विकेट से जीत हासिल की. आशीर्वाद के पिता संजीव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर मैच का स्कोरकार्ड पोस्ट किया. साथ ही साथ उन्होंने आशीर्वाद की तस्वीर भी शेयर की. आशीर्वाद के बड़े भाई उज्जवल सूर्यवंशी ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया. इसमें आशीर्वाद तगड़े शॉट मैदान के चारों तरफ लगा रहे हैं. आशीर्वाद ने प्रोफेशनल मैच में में शतक नहीं मारा लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखा दी है. वो बहुत जल्द बड़े भाई वैभव की तरह नाम रोशन करने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी OUT, शिवम दुबे IN…न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में फ्लॉप रहे वैभव
वैभव सूर्यवंशी को लंबे समय से टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया. अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में वो बाहर बैठे रहे. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भी उन्हें बेंच पर बिठाया गया है. हालांकि वो लगातार चर्चा में रहे. कई लोगों ने उन्हें प्लेइंग-11 में खिलाने की मांग की. दिग्गज क्रिकटर्स का भी उन्हें समर्थन मिला.
टीम इंडिया मौजूदा समय में पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है. दो मुकाबले हो चुके हैं. पहले मैच में वैभव को मौका नहीं मिला. हालांकि इस मैच में ईशान किशन को ग्रोइन इंजरी का सामना करना पड़ा. इस वजह से वो दूसरे टी20 से बाहर हो गए. दूसरे टी20 की प्लेइंग-11 में वैभव को मौका मिला. वो तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए. वैभव बड़ा स्कोर नहीं बना पाए. वो 8 गेंद में 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
ये भी पढ़ें: Ranji Trophy: सारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार की टीम को 99 रन पर किया ढेर
संबंधित खबरें
टेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
15 mins agoईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
49 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
1 hr agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
3 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
3 hrs ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
4 hrs agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines