ENG vs IND: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में दुनियाभर में तहलका मचा दिया है. उनकी बल्लेबाजी को देखने के लिए लोग अब बेताब नजर आते हैं. टीम इंडिया के लिए वो आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाले हैं. इससे ठीक पहले आईसीसी का एक नियम सामने आया है जिसके तहत वो टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों के साथ इस दौरे पर ड्रेसिंग रूम शेयर नहीं कर पाएंगे. उनको एक अलग ड्रेसिंग रूम दिया जाएगा जिसमें वो अपने कपड़े बदल सकेंगे. ऐसा क्यों हो रहा है और क्या है आईसीसी की नियम आइए आपको भी बताते हैं.
कम उम्र के चलते मिलेगा अलग ड्रेसिंग रूम
वैभव सूर्यवंशी अभी महज 15 साल के हैं, ऐसे में आईसीसी के नियमों के अनुसार इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से उनके लिए अलग ड्रेसिंग रूम की व्यवस्था की है. आईसीसी के नियमों के अनुसार 16 साल के कम उम्र के खिलाड़ी को साथी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर नहीं कर सकते हैं. इस नियम के तहत वैभव टीम मीटिंग और मैच के दौरान साथी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम में रह सकते हैं लेकिन चेंज करने के लिए उन्हें अलग रूम का इस्तेमाल ही करना होगा. आयरलैंड के दौरे पर भी इस नियम का पालन होगा ये कहना मुश्किल होगा.
डेब्यू करते ही इतिहास रच देंगे वैभव
वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं. सामने आ रही रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने वैभव के डेब्यू की पूरी तैयारी कर दी है. 26 जून को सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें वैभव धमाल मचाते हुए नजर आ सकते हैं. इसी के साथ वो भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन सकते हैं. वैभव अपने धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह बना पाने में कामयाब हुए हैं. आईपीएल 2026 में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे.
ये भी पढ़िए- स्कॉटलैंड-आयरलैंड बाहर, इंग्लैंड ने पक्की की सेमीफाइनल में जगह, पॉइंट्स टेबल में जमकर उठापटक
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
34 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
35 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
50 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines