Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच भिड़ंत हो रही है. वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन के लिए खेल रहे हैं और पिछले मैच में बड़ी पारी खेलने के बाद उनका आत्मविश्वास अलग लेवल पर है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के समापन के बाद मोहम्मद सिराज साउथ जोन की टीम से जुड़ गए और दलीप ट्रॉफी का फाइनल खेल रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड समेत बड़े-बड़े गेंदबाजों की धुनाई की है. अब उन्होंने मोहम्मद सिराज को आड़े हाथ लिया.
मोहम्मद सिराज के ओवर में ठोके 14 रन
वैभव सूर्यवंशी साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के फाइनल में शानदार टच में नजर आए. पारी के 7वें ओवर में वैभव का अलग ही अंदाज देखने को मिला. मोहम्मद सिराज दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं. उनके ओवर में संभलकर खेलने के बजाय वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक रवैया दिखाया. उन्होंने 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर बैकफुट पंच लगाकर चौका जड़ा.
मोहम्मद सिराज की अगली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने फिर आक्रामक शॉट खेला और लॉन्ग ऑफ की दिशा में छक्का जड़ दिया. सिराज ने दो अच्छी गेंदें डालकर वापसी की, लेकिन ओवर की आखिरी बॉल पर एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी का पलड़ा भारी रहा. उन्होंने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से चौका जड़ दिया. सूर्यवंशी ने सिराज के इस ओवर में 14 रन ठोक दिए.
वैभव सूर्यवंशी ने खेली 44 रनों की पारी
वैभव सूर्यवंशी अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं और दलीप ट्रॉफी फाइनल जैसे महत्वपूर्ण मैच में भी 15 वर्षीय स्टार ने अपना तरीका नहीं बदला. वैभव ने पहली पारी में 37 गेंदों पर 44 रन बनाए. सूर्यवंशी ने 118.92 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 1 छक्का जड़ा. पारी के 15वें ओवर में चमा मिलिंद की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में सूर्यवंशी ने सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी को कैच थमा दिया और आउट हो गए.
ये भी पढ़ें:- PCB का चौंकाने वाला कदम, इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों के फोन किए जब्त, क्या है कारण?
टीम इंडिया के लिए ठोकी दावेदारी
वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया था, जबकि टीम में उनसे भी अनुभवी खिलाड़ी मौजूद थे. ईस्ट जोन के चयनकर्ताओं ने बताया कि वह वैभव सूर्यवंशी को फ्यूचर स्टार के रूप में देख रहे हैं और उन पर अतिरिक्त जिम्मेदारी डालना चाहते हैं, ताकि वह खुद को साबित कर पाएं.
वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में रन बनाकर खुद को साबित किया है. नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ वैभव ने सिर्फ 8 रन बनाए, लेकिन सेंट्रल जोन के खिलाफ पहली पारी में उन्होंने 92 रन बनाए, वहीं दूसरी पारी में 40 रन जड़े. अब उन्होंने फाइनल में भी 48 रन बनाए हैं. वैभव बैकअप ओपनर के रूप में टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी ठोक चुके हैं.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से हार ने बढ़ाई पाकिस्तान की टेंशन, वुमेंस एशिया कप से बाहर होने का मंडराया खतरा
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के खिलाफ लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड ने बदला स्क्वाड
45 mins agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में हुई पूर्व RR कोच स्टेफन जोन्स की एंट्री
1 hr agoटीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
9 hrs agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
10 hrs agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
10 hrs agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
11 hrs agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines