Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाने में सफल हुए हैं. वह भारतीय T20I टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं और उन्हें टीम इंडिया का फ्यूचर स्टार माना जा रहा है. हर कोई वैभव के बारे में अच्छे से जानना चाहता है और यह पता करना चाहता है कि क्रिकेट के मैदान पर वह कौन-कौन सी उपलब्धियां हासिल करना चाहते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि उनका सबसे बड़ा सपना क्या है.
वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना सबसे बड़ा लक्ष्य
स्टार स्पोर्ट्स ने हाल ही में वैभव सूर्यवंशी का इंटरव्यू किया. इसी बीच उन्होंने वैभव के सामने ब्लाइंड रैंकिंग में 6 अलग-अलग उपलब्धियां रखीं और उनसे पूछा कि वह किस उपलब्धि को किस स्थान पर रखना चाहेंगे. वैभव ने इसी बीच अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता एक ओवर में 6 छक्के जड़ने को बताया. वैभव ने साफ कर दिया कि यह उनके T20I करियर का सबसे बड़ा सपना है. उन्होंने दूसरे स्थान पर T20I इतिहास के सबसे तेज शतक को रखा. वह यह रिकॉर्ड भी अपने नाम करना चाहते हैं. नीचे वैभव द्वारा की गई रैंकिंग दी गई है:
- एक ओवर में 6 छक्के जड़ना.
- T20I इतिहास का सबसे तेज शतक लगाना.
- इतिहास का सबसे लंबा छक्का जड़ना.
- T20I में भारत के लिए सबसे अधिक शतक.
- आखिरी गेंद पर टीम को मैच जिताना.
- एक ऐसा ऐतिहासिक कैच लेना, जो क्रिकेट इतिहास का हिस्सा बन जाए.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर होंगे प्लेइंग 11 से बाहर? अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन कर सकते हैं पहले T20I में ओपनिंग
वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ मिलेगा मौका?
वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ओपनिंग करती नजर आई. हालांकि, एशियन गेम्स में वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग 11 का हिस्सा बने और उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की. संजू सैमसन नंबर 3 पर खेले और इस चेंज के चलते बल्लेबाजी क्रम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले. हालांकि, वैभव का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. वह एशियन गेम्स में खेले 2 मैचों में सिर्फ 53 रन बनाने में सफल रहे थे.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर यानी आज से 5 मैचों की T20I सीरीज शुरू होने जा रही है. सभी के मन में सवाल है कि वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिलेगा या नहीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैभव पहला T20I नहीं खेलेंगे. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं. गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिए थे कि सीरीज में लगातार रोटेशन किया जाएगा. ऐसे में वैभव को कुछ मैचों के बाद प्लेइंग 11 में जगह बनाने का मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: वैभव OUT, अर्शदीप IN… पहले T20I के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं ये 4 बदलाव
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
3 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
3 hrs agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
4 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
4 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
5 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
5 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
5 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines