Vaibhav Sooryavanshi Jersey number: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में शानदार जीत हासिल कर ली है. इसके बाद अब भारतीय खिलाड़ियों का अगला टारगेट आयरलैंड दौरे पर होने वाले 2 टी20 मैच होंगे. इस सीरीज में 15 साल के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. इंडिया ए और आईपीएल में दमदार प्रदर्शन के दम पर उनको बीसीसीआई की तरफ से इस दौरे पर स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है. इसी के साथ अब बीसीसीआई ने ये खुलासा भी कर दिया है कि वो टीम इंडिया के लिए किस नंबर की जर्सी पहनकर खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे.
किस नंबर की जर्सी पहनेंगे वैभव सूर्यवंशी
बीसीसीआई की तरफ से एक शानदार वीडियो शेयर किया गया है जिसमें वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की किट दी गई है. वो पहली बार सीनियर टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. टीम इंडिया के थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु ने उनको ये किट सौंपी. इस वीडियो में जब वैभव अपनी जर्सी को निकालते हैं तो पीछे नंबर 3 लिखा हुआ था. इससे साफ हो गया कि वो टीम इंडिया के लिए नंबर 3 की जर्सी में मैदान पर उतरने वाले हैं.
आयरलैंड के खिलाफ मिलेगा डेब्यू का मौका?
सामने आ रही रिपोर्ट के अनुसार वैभव सूर्यवंशी को पहले ही टी20 मैच में डेब्यू का मौका मिल सकता है. उन्होंने हाल ही में श्रीलंका ट्राई सीरीज के फाइनल में धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली थी. इससे पहले आईपीएल 2026 में भी उनका बल्ला जमकर गरजा था. टूर्नामेंट में वो दिग्गजों के बीच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. वो टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने के साथ ही सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे. आयरलैंड दौरे का पहला मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा.
ये भी पढ़िए- 14 चौके, 8 छक्के… 242.86 का स्ट्राइक रेट, तिलक वर्मा ने महज इतनी गेंदों में जड़ा तूफानी शतक
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
58 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines