Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी 2026 में 23 से 25 अगस्त के बीच ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच को ईस्ट जोन ने एक पारी और 210 रनों से अपने नाम कर लिया. हालांकि ईस्ट जोन की ओर से हिस्सा ले रहे भारत के 3 खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. ईस्ट जोन की कप्तानी संभाल रहे ईशान किशन और सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बैटिंग में फेल हो गए, जबकि मोहम्मद शमी गेंदबाजी में खासा प्रभावित नहीं कर सके.
नहीं चला वैभव और ईशान का बल्ला
वैभव और ईशान ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. दोनों ने कई शानदार पारियां खेली थीं. हालांकि दलीप ट्रॉफी के पहले मुकाबले में दोनों खिलाड़ी खासा कमाल नहीं कर सके. वैभव सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे थे. उन्होंने 6 गेंदों में 8 रन बनाए और चलते बने. उनके बल्ले से 2 चौके निकले थे. हालांकि दलीप ट्रॉफी में वैभव से बड़ी पारी की उम्मीद थी. वैभव के आउट होने के बाद कप्तान ईशान किशन भी फेल हो गए. उन्होंने 9 गेंदों में 4 रन बनाए. दोनों बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए.
गेंदबाजी में फेल हुए मोहम्मद शमी
भारतीय टीम से दूर चल रहे मोहम्मद शमी ने भी नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खराब गेंदबाजी की. दोनों ही पारियों में उन्होंने गेंदबाजी की लेकिन तेज गेंदबाज को एक भी सफलता नहीं मिली. उन्होंने पहली पारी में 9 ओवर में 38 रन खर्च किए और दूसरी पारी में 5 ओवर गेंदबाजी करते हुए 10 रन खर्च किए. लेकिन शमी विकेट लेने के लिए तरस गए.
210 रनों से बड़ी जीत
नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ ईस्ट जोन ने शानदार जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट जोन ने 112.5 ओवर में 467 रन बनाए थे. ईस्ट जोन के लिए सबसे ज्यादा रन शहबाज अहमद ने बनाए. उन्होंने 244 गेंदों में 167 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा सुदीप कुमार ने 185 गेंदों में 146 रन बनाए थे. इसके अलावा कुमार कुशाग्र ने 55 रनों का योगदान दिया था. जवाब में नॉर्थ इस्ट जोन की टीम पहली पारी में 111 रनों पर सिमट गई. इसके बाद दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए उतरी नॉर्थ ईस्ट जोन 50 ओवर में ही 146 रनों पर सिमट गई. इस तरह ईस्ट जोन ने मुकाबला अपने नाम कर लिया.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
32 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
43 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
48 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
3 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines