हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: मैदान पर उतरते ही वैभव सूर्यवंशी रच देंगे इतिहास, टूट जाएगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi: अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड होगा. वह मैदान पर उतरते ही मास्टर ब्लास्टर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. वैभव इसी के साथ इतिहास भी रच देंगे.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम के लिए/ Image Source: Screengrab/ BCCI

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को भी भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है. ऐसे में अगर वैभव प्लेइंग 11 में शामिल होते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे. दिल्ली की धरती वैभव के लिए यादगार बन जाएगी.

वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने की दहलीज पर

वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए टी-20आई डेब्यू इंग्लैंड की धरती पर जुलाई 2026 में ही कर चुके हैं. उन्होंने उस समय भी सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था और भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने थे. लेकिन भारतीय सरजमीं पर उन्होंने अभी तक टी-20आई डेब्यू नहीं किया है.

ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही वैभव सूर्यवंशी भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले फुल मेंबर साइड के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल ये कारनामा सचिन ने किया है, जब उन्होंने भारतीय सरजमीं पर पर 17 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए पहली बार खेला था. सचिन ने अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं ये 5 अफगानी खिलाड़ी, T20I सीरीज में जीत पर होंगी नजरें

नबी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

भारत के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज में मोहम्मद नबी को अफगानिस्तान के दल में जगह मिली है. मोहम्मद नबी पहले से ही भारतीय सरजमीं पर टी-20आई खेलने वाले फुल मेंबर टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. वह 41 साल के हैं. नबी लगातार अपने देश के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: ईशान किशन की चोट पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा अपडेट, पहले T20I में खेलेंगे या नहीं?

श्रेयस अय्यर के सामने चुनौती

श्रेयस अय्यर ने अब तक अपनी कप्तानी में भारत के लिए 3 टी-20 सीरीज खेली है, जिसमें 2 सीरीज में लगातार टीम को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 सीरीज भारत ने जीती है.

विज्ञापन

आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत को 0-4 से हार का सामना करना पड़ा. एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था. इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली सीरीज जीती थी.

ऐसे में अब अफगानिस्तान के खिलाफ भी श्रेयस अय्यर को कड़ी चुनौती मिलने वाली है. वह अपना पूरा दमखम लगाकर सीरीज जीतना चाहेंगे. वह भी भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया की कप्तानी पहली बार करेंगे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola