Vaibhav Sooryavanshi Post: वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला है. टीम इंडिया के मैनेजमेंट ने संजू सैमसन पर भरोसा दिखाया है. हालांकि, तीसरे T20I मैच में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद संजू की जगह पर खतरा नजर आ रहा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि वैभव सूर्यवंशी को चौथे मुकाबले में खेलने का मौका मिलेगा. अब वैभव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सनसनी मचा दी है. उन्होंने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत दिए.
वैभव सूर्यवंशी ने दिया बड़ा हिंट
वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ मौके नहीं मिल रहे हैं. संजू सैमसन की पिछली 6 में से 5 पारियां निराशाजनक रही हैं. इसी वजह से लग रहा है कि अब उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल सकता है. हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने संजू पर काफी भरोसा दिखाया है और उन्हें लगातार मौके दिए हैं. हालांकि, अब वैभव ने खुद संकेत दिए हैं कि वह दोबारा मैदान पर वापसी करने वाले हैं.
सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें डालीं, जिनमें वह हैदराबाद में होने वाले चौथे T20I से पहले अभ्यास करते नजर आ रहे हैं. 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज ने अपने पोस्ट के कैप्शन से फैंस का ध्यान खींचा. उन्होंने ‘Stay Seated (बैठे रहिए)’ लिखा और तूफान एवं रेतघड़ी के इमोजी का इस्तेमाल किया. इसके जरिए वैभव ने सभी को इशारों-इशारों में बताने का प्रयास किया कि जल्द ही मैदान पर उनका तूफान आने वाला है और फैंस को बैठकर उनका इंतजार करना चाहिए. इससे पहले वैभव ने वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान कुछ पोस्ट नहीं किया. चौथे T20I से ठीक पहले उनका फैंस को हिंट देना बताता है कि वह फिर से मैदान पर जलवा बिखेरने के लिए आ रहे हैं.
आप नीचे वैभव सूर्यवंशी की इंस्टाग्राम पोस्ट देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, आर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
कब और कहां होगा चौथा T20I मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. 5 मैचों की इस T20I सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है. अब टीम इंडिया चौथा मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा और टॉस के लिए दोनों कप्तान 6:30 बजे मैदान पर आएंगे.
कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11?
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव/कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल? जानें पिच रिपोर्ट
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
11 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
32 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
1 hr agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
2 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines