Vaibhav Sooryavanshi: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ही जोड़ी को ही आजमाया. इन दोनों खिलाड़ियों ने ही अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित किया. फाइनल में इन दोनों के ही बल्ले से रन आए थे. हालांकि वैभव सूर्यवंशी की एंट्री के बाद इन दोनों ही खिलाड़ियों के लिए परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ गई है. अब इन दोनों में से कोई भी लंबे समय तक फेल हुआ, तो उनका करियर ही खत्म हो सकता है.
अभिषेक शर्मा को अब लगातार बनाने होंगे रन
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में फाइनल मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा ने सिर्फ जिम्बाब्वे के खिलाफ ही बनाए थे. लगातार फेल होने के बाद भी टीम मैनेजमेंट उन्हें बैक कर रही थी. हालांकि अब ऐसा नहीं होने वाला है. वैभव सूर्यवंशी जैसा उभरता हुआ सितारा अब बेंच पर बैठने वाला है. ऐसे में लगातार 4 से 5 पारियों में फेल होने पर अब अभिषेक शर्मा को प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. वहीं उनकी जगह खेलकर अगर वैभव सूर्यवंशी ने अपने ही अंदाज में 2 से 3 मुकाबलों में ही खेल दिया, तो बीसीसीआई, चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट भी उन्हें ही आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2028 और ओलंपिक 2028 के लिए बैक करेगी. वैभव लगातार बड़े मैचों में रन बनाते हुए नजर आते हैं.
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा VVIP ट्रीटमेंट, इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला
संजू सैमसन के लिए भी खड़ी हो गई है परेशानी
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के सामने भी अब अभिषेक शर्मा की तरह ही बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है. संजू भी अगर लगातार 4 से 5 पारियों में फेल हुए, तो कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं. जिससे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल लेवल पर मौके मिल सके. वैभव के रन बनाते ही सैमसन के करियर का अंत हो सकता है. विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाने के लिए टीम के पास पहले से ही ईशान किशन का विकल्प मौजूद है.
ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 में मुस्लिम प्लेयर्स को क्यों मिल रही है अलग ट्रॉफी? मैन ऑफ द मैच अवार्ड में हुआ बदलाव
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
12 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
3 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
11 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
12 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
12 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
13 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines