15 साल बाद इस शहर में इंटरनेशनल मैच खेलेगी इंडियन मेंस क्रिकेट टीम, नए स्टेडियम में तो इनका पहला मुकाबला

Kotambi Stadium Vadodara: इंडियन मेंस क्रिकेट टीम 15 साल बाद वडोदरा में कोई इंटरनेशनल मैच खेलने जा रही है, हालांकि इस बार मुकाबला नए कोटांबी स्टेडियम में आयोजित होगा. हालांकि इस शहर और स्टेडियम में महिलाओं का अंतरराष्ट्रीय मुकबला और वुमेंस प्रीमियर लीग के मैचेज भी खेले गए हैं.

vadodara kotambi stadium 2

Vadodara Will Host Men’s International Cricket Match After 15 Year Gap: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम 15 साल के गैप के बाद वडोदरा में इंटरनेशनल मैच खेलने वाली है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मेंस वनडे सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को गुजरात के इस शहर में खेला जाना है. यहां के नए कोटांबी स्टेडियम में पहली बार पुरुषों का अंतरराष्ट्रीय गेम होगा. वडोदरा में इससे पहले इंडियन मेंस क्रिकेट टीम के मुकाबले मोती बाग स्टेडियम और रिलायंस स्टेडियम में खेले गए थे.

विज्ञापन

वुमेंस इंटरनेशनल मैचेज की हुई थी मेजबानी

कोटांबी स्टेडियम पहले ही एक इंटरनेशनल वेन्यू के तौर पर अपनी पहचान बना चुका है, जहां दिसंबर 2024 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 महिला वनडे मैचेज खेले गए थे. इसने 2025 वुमेंस प्रीमियर लीग के दौरान 6 मैचों की मेज़बानी भी की थी.

विज्ञापन

आखिरी बार मेंस इंटरनेशनल मैच कब?

वडोदरा शहर में आखिरी बार पुरुषों का इंटरनेशनल मैच दिसंबर 2010 में हुआ था, जब भारत ने रिलायंस स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक वनडे खेला था. उस मैच में गौतम गंभीर ने मैच विनिंग सेंचुरी लगाई थी, जबकि विराट कोहली ने नाबाद हाफ-सेंचुरी का योगदान दिया था.

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहली टक्कर

न्यूजीलैंड के 2025-26 के भारत दौरे में 3 वनडे और उसके बाद 5 टी20 इंटरनेशनल मैच होंगे. भारत और कीवी टीम 2025 की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में टकराईं थीं, उसके बाद दोनों पहली बार आमने सामने होंगी.

बाकी मुकाबले कहां होंगे?

वडोदरा में पहले मैच के बाद, वनडे सीरीज गुजरात में ही रहेगी, जिसमें राजकोट 14 जनवरी को दूसरे मैच की मेजबानी करेगा. आखिरी वनडे 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा, जिसके बाद ये टूर टी20 फॉर्मेट में बदल जाएगा. नागपुर और रायपुर क्रमशः 21 और 23 जनवरी को पहले दो टी20 इंटरनेशनल मैचों की मेज़बानी करेंगे. टी20 सीरीज़ का दूसरा हाफ टीमों को देश के अलग-अलग हिस्सों में ले जाएगा, जिसमें मैच गुवाहाटी (25 जनवरी), विशाखापत्तनम (28 जनवरी), और तिरुवनंतपुरम (31 जनवरी) में होने हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ