नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और मौजूदा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के चाहने वालों की संख्या लाखों में है। लोग इन दोनों बल्लेबाजों को लेकर अक्सर तुलना करते रहते हैं। फैंस के बीच हमेशा इस बात की बहस रहती है कि वनडे फॉर्मेट में इन दोनों खिलाड़ियों में कौन बेस्ट है। अगर आपका भी यही सवाल है तो आज क्लियर हो जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने इन दोनों बल्लेबाजों पर खुलकर बात की है और तर्क के साथ अपना विचार दिया है।
36 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज के अनुसार विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में वनडे फॉर्मेट के बेस्ट बल्लेबाज हैं। ख्वाजा ने फॉक्स क्रिकेट के साथ हुई खास बातचीत के दौरान कहा, ‘वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में? तो मेरे हिसाब से विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर से बेहतर हैं। अगर आप आंकड़े देखते हैं तो कोहली ने भी उतने ही शतक लगाए हैं, जितना सचिन ने लगाए हैं।’
यह भी पढ़ें- रोहित, रिजवान और डिकॉक को छोड़िए जनाब, वर्ल्ड कप में सबका बाप साबित हो रहा है श्रीलंकाई बैटर
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, ‘विराट कोहली ने कम मैच खेले हैं। जब मैंने खेलना शुरू किया तो सचिन हमारे लिए बेंचमार्क थे। हालांकि, अब जो कोहली कर रहे हैं। वह किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया है।’
सचिन और कोहली का वनडे करियर:
सचिन तेंदुलकर अपने क्रिकेट करियर के दौरान भारतीय टीम के लिए 463 वनडे मुकाबले खेलने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 452 पारियों में 44.83 की औसत से 18426 रन निकले। सचिन के नाम वनडे फॉर्मेट में 49 शतक और 96 अर्धशतक दर्ज है।
वहीं विराट कोहली ने भारतीय टीम के लिए वनडे फॉर्मेट में खबर लिखे जाने तक 284 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 272 पारियों में 57.56 की औसत से 13239 रन निकले हैं। विराट के नाम वनडे फॉर्मेट में 47 शतक और 68 अर्धशतक दर्ज है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
7 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
8 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
9 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
9 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
11 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
11 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
11 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines